फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Farmer fighting for ten minutes with leopard

बहराइच: तेंदुए से दस मिनट तक लड़ता रहा किसान, बच गई जान

Mon, 11 Mar 2019 04:00 AM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: vivek shukla Updated Mon, 11 Mar 2019 04:00 AM IST
विज्ञापन
Farmer fighting for ten minutes with leopard
leopard

उर्रा कस्बे के सुरजीपुरवा सेमरीघटही गांव निवासी एक किसान रविवार सुबह खेत जा रहा था। तभी तेंदुए ने उस पर पीछे से हमला कर दिया। किसान ने 10 मिनट तक तेंदुए से संघर्ष करते हुए शोर मचाया। आसपास के लोग भी लाठी-डंडा लेकर पहुंचे। इस पर तेंदुआ किसान को घायल कर जंगल की ओर भाग गया। किसान तेंदुए के हमले में गंभीर रूप से घायल हो गया। परिवारीजन उसे सीएचसी ले गए। वहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। ग्रामीणों ने तेंदुए के हमले की सूचना रेंज कार्यालय पर दी है। 

विज्ञापन

 
कतर्नियाघाट संरक्षित वन क्षेत्र के मुर्तिहा रेंज अंतर्गत सेमरीघटही सुरजीपुरवा गांव निवासी रामभवन (32) पुत्र शंकर रविवार सुबह सात बजे खेत की रखवाली के लिए जा रहा था। रामभवन घर से 300 मीटर की दूरी पर पहुंचा। तभी गन्ने के खेत से निकले तेंदुए ने पीछे से रामभवन को जकड़ लिया। रामभवन शोर मचाते हुए तेंदुए से भिड़ गया। किसान 10 मिनट तक तेंदुए से संघर्ष करता रहा। 
विज्ञापन


आवाज सुनकर आसपास के अन्य लोग दौड़ पड़े। सभी ने हांका लगाते हुए मशाल जलायी। इस पर तेंदुआ किसान को छोड़कर जंगल की ओर भाग गया। तेंदुए के हमले में जख्मी रामभवन को ग्रामीणों ने सामुदायिक स्वास्थ्य मोतीपुर पहुंचाकर भर्ती कराया। यहां पर हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में किसान का इलाज चल रहा है। क्षेत्र में बार-बार हो रहे हमले से गांव के लोग काफी दहशत में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभागीय वनाधिकारी जीपी सिंह ने बताया कि तेंदुए के हमले की जानकारी मिली है। वन क्षेत्राधिकारी एके त्यागी को गांव भेजकर जांच कराई जा रही है। पीड़ित को मुआवजा दिलाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed