लखनऊ: बारिश से कई इलाकों में गिरे घर-दीवारें, बीकेटी में किसान की मौत; मलिहाबाद में एक परिवार के तीन जख्मी
लखनऊ में बारिश से कई इलाकों में घर व दीवारें गिर गईं। हादसे में बीकेटी में किसान की मौत हो गई। जबकि, मलिहाबाद में एक परिवार के तीन लोग जख्मी हो गए। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विस्तार
राजधानी लखनऊ सहित आसपास के इलाकों में दो दिन से लगातार हो रही बारिश से कच्चे मकानों के गिरने का सिलसिला शुरू हो गया। शनिवार को सात मकानों की दीवारें गिर गईं। मलबे में दबकर किसान की मौत हो गई। जबकि, एक ही परिवार के तीन लोग जख्मी हो गए।
पुलिस के मुताबिक, बख्शी का तालाब के भौली गांव में 12:30 बजे बारिश के बीच पुराने कच्चे मकान की कोठरी गई। मलबे में बजरंग यादव (65) दब गए। पड़ोसियों और परिजनों ने आनन फानन मिट्टी हटाकर 30 मिनट में उनको बाहर निकाल सके, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। वह बक्सा उठाने कोठरी के अंदर गए थे।
मदद के लिए राजस्व विभाग की टीम कार्य कर रही
सूचना पर पुलिस और तहसील की टीम घटनास्थल पर पहुंची। मृतक के परिवार में पत्नी माया, दो बेटे आशीष और सुनील हैं। चार बेटियों की शादी हो चुकी है। पीड़ित परिवारों की मदद के लिए राजस्व विभाग की टीम कार्य कर रही है।
मलिहाबाद क्षेत्र के चैना मजरे रूसेना गांव में शनिवार दोपहर लगभग 1.00 बजे कच्ची कोठरी की दीवार पलटने से उसके नीचे बैठे किसान सुरेश (50) और उनकी बेटी सलोनी (20) व बेटा रजनीश (24) मलबे में दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
तीनों लोगों को लखनऊ ट्रॉमा रेफर कर दिया गया
इंस्पेक्टर अरुण कुमार ने ग्रामीणों की मदद दबे हुए तीनों लोगों निकालकर सीएचसी, मलिहाबाद भर्ती कराया। हालत गंभीर देखते हुए तीनों को लखनऊ ट्रॉमा रेफर कर दिया गया। इसमें सुरेश की स्थिति गंभीर बनी हुई है। सुरेश की मां मालती ने बताया कि वह पड़ोस के घर में किसी कार्य के लिए गई थी। जबकि, सुरेश की पत्नी संडीला अपनी विवाहित बेटी को अस्पताल में देखने गई थी।
घायल तीनों लोग तेज बारिश के कारण कोठरी के अंदर बैठे थे। तभी अचानक कोठरी की दीवार गिर गई। तीनों की चीख सुनकर पड़ोसी और ग्रामीण भागे। उन्होंने मिट्टी के अंदर से काफी मशक्कत के बाद उन्हें निकाला। सुरेश का पूरा घर कच्चा है जो काफी जर्जर हो चुका है। कई बार आवास के लिए आवेदन किया, लेकिन नहीं मिल सका।
राजस्व टीम ने प्रशासन को भेजी रिपोर्ट
राजस्व निरीक्षक जसवंत कुमार और लेखपाल प्रशांत ने बताया कि घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों को भर्ती कराया गया है। परिवार को आर्थिक मदद के लिए रिपोर्ट तैयार करके शासन को भेजी जा रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.