{"_id":"68a62ba9a1354d5c7903cebe","slug":"farmer-dies-after-being-hit-by-tanker-wheel-lucknow-news-c-13-knp1050-1345707-2025-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: टैंकर के पहिये की चपेट में आकर किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: टैंकर के पहिये की चपेट में आकर किसान की मौत
Thu, 21 Aug 2025 01:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 21 Aug 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
रईस अहमद की फाइल फोटो।
लखनऊ। दुबग्गा के हरदोई-कानपुर बाईपास पर बुधवार सुबह अस्पताल से दवा लेकर लौट रहे बाइक सवार चाचा-भतीजे की बाइक में तेज रफ्तार टैंकर ने पीछे से टक्कर मार दी। इससे बाइक पर पीछे बैठे रईस अहमद (48) सड़क पर गिर गए और टैंकर के पहिये की चपेट में आकर उनकी मौत हो गई।
उन्नाव के औरास इकघरा निवासी शकील अहमद के मुताबिक बुधवार सुबह चाचा रईस अहमद की दवा लेने बाइक से एरा हॉस्पिटल आए थे। दवा लेने के बाद घर लौट रहे थे। बाइक शकील चल रहे थे। कानपुर बाईपास पर सब्जी मंडी के सामने पीछे से तेज रफ्तार टैंकर ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे शकील बाईं तरफ गिर गए, जबकि पीछे बैठे रईस सड़क पर गिर गए और टैंकर के पिछले पहिये के नीचे फंस गए। भागने की फिराक में टैंकर चालक रफ्तार बढ़ाते हुए रईस को दस मीटर तक घसीटते हुए ले गया। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
आरोपी चालक टैंकर छोड़कर भाग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने टैंकर को कब्जे में ले लिया है। इंस्पेक्टर दुबग्गा अभिनव वर्मा ने बताया कि रईस के परिजनों की तहरीर पर केस दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश की जा रही है। रईस पेशे से किसान थे और उनके परिवार में पत्नी, बेटी एवं दो बेटे हैं।