{"_id":"61520a4e8ebc3e4871055d5d","slug":"farmer-died-in-doubtful-circumtances-lucknow-news-lko5975538102","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में किसान की मौत, सिर पर चोट के निशान, कान से रिस रहा था खून, हत्या का शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालात में किसान की मौत, सिर पर चोट के निशान, कान से रिस रहा था खून, हत्या का शक
विज्ञापन
किसान की संदिग्ध हालात में गई जान। (फोटो ः प्रतीकात्मक)
- फोटो : ??? ?????
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरोजनीनगर के अमौसी गांव निवासी किसान महेश लोधी (30) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव कमरे में बिस्तर पर पड़ा मिला।
पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में पता चला है कि महेश ने डेढ़ साल पहले जमीन का एग्रीमेंट किया था। रविवार शाम एग्रीमेंट के मिले पैसों से घर में ही दोस्तों संग पार्टी की थी।
परिवारीजनों ने तहरीर नहीं दी है। मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण पता चल सकेगा।
वहीं, परिवारीजनों के मुताबिक, सिर में चोट के निशान हैं। हत्या का शक जताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।
इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह के मुताबिक, अमौसी गांव निवासी महेश लोधी की शादी दस वर्ष पहले हुई थी। लेकिन उसकी पत्नी शादी के दो माह बाद ही छोड़कर मायके चली गई थी।
तब से महेश अकेले ही रहता था। महेश के दो भाई नंदकिशोर व मैकूलाल के अलावा दो बहने हैं। मां-पिता की कई साल पहले मौत हो चुकी है।
दोनों बहने शादीशुदा होने के साथ ही नंदकिशोर और मैकूलाल अलग रहते हैं। सोमवार सुबह गांव का ही मिथलेश गौतम उससे अपने दोस्त महेश के घर पहुंचा तो दरवाजा खुला था।
विज्ञापन
अंदर पहुंच कर उसने आवाज लगाई, लेकिन महेश बिस्तर से नहीं उठा। मिथिलेश ने जब उसे जगाने की कोशिश की तो उसके होश उड़ गए। महेश मृत अवस्था में तखत पर पड़ा था।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की तो महेश के सिर पर चोट के निशान होने के साथ ही दाहिने कान से खून रिस रहा था।
शराब की चार खाली शीशियां और खाना खाने के बाद डाली गई फाइबर की प्लेटें व गिलास भी पड़े थे। मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने फिंगरप्रिंट के नमूने लिए हैं।