{"_id":"5b864bb542c792466154524e","slug":"fare-of-ac-bus-from-lucknow-to-delhi-will-be-1050-rupees","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एसी बस से सोते हुए करें दिल्ली का सफर, देनी होगी ये कीमत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसी बस से सोते हुए करें दिल्ली का सफर, देनी होगी ये कीमत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 29 Aug 2018 01:02 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आपको दिल्ली जाने के लिए लखनऊ मेल एवं एसी स्पेशल ट्रेन में जगह न मिले तो अब निराश होने की जरूरत नहीं। इन ट्रेनों के वातानुकूलित कोच से कम किराये में यानी महज 1050 रुपये में आप सोते हुए एसी स्लीपर बस से भी दिल्ली पहुंच जाएंगे।
खास ये कि यह स्लीपर बस लखनऊ मेल के छूटने के समय ही आलमबाग से चलेगी और ट्रेन से पहले दिल्ली (आनंद विहार) पहुंच जाएगी। यात्रियों को यह सुविधा उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की एसी स्लीपर बसों में मिलेगी।
इन बसों को संचालित करने के लिए बुधवार को निजी ऑपरेटर मुख्यालय में जुटेंगे। दरअसल परिवहन निगम स्लीपर एसी बसें खरीदने के बजाय वॉल्वो की तर्ज पर निजी ऑपरेटरों से अनुबंध करके उनको चलाने की तैयारी की है। परिवहन निगम की कुल 57 एसी स्लीपर बसें चलाने का योजना है। इनमें से 25 स्लीपर बसें लखनऊ के आलमबाग एवं कैसरबाग बस अड्डे से यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाएंगी।

ट्रेन के समय पर संचालन
परिवहन निगम प्रदेश के 27 रूट पर स्लीपर एसी बस सेवा को संचालन करेगा। इसमें लखनऊ-दिल्ली रूट पर चार एवं लखनऊ-गोरखपुर रूट पर तीन और अन्य रूट पर दो-दो स्लीपर बस चलेंगी। राजधानी के रूट में लखनऊ-मेरठ, लखनऊ-जयपुर, लखनऊ-गुड़गांव, लखनऊ-ललितपुर, लखनऊ-झांसी, लखनऊ-शक्तिनगर, लखनऊ-चित्रकूट, लखनऊ-बलिया, लखनऊ-पूरनपुर शामिल हैं।
लखनऊ के आलमबाग एवं कैसरबाग बस अड्डे से एसी स्लीपर बसों का संचालन चारबाग एवं लखनऊ जंक्शन स्टेशन से चलने वाली ट्रेनों के समय पर होगा। यानी लखनऊ मेल, एसी स्पेशल, नौचंदी एक्सप्रेस, त्रिवेणी एक्सप्रेस, झांसी इंटरसिटी, चित्रकूट एक्सप्रेस आदि ट्रेनों के छूटने के बाद ही एसी स्लीपर बसें यात्रियों को लेकर रवाना होगी।
परिवहन निगम ने एसी स्लीपर बस सेवा का संचालन करने की जो स्कीम तैयार की उसका किराया जनता एसी बस जनरथ (टू बाई टू) से 25 फीसदी अधिक प्रस्तावित है। यानी जनरथ का किराया 1.42 रुपये प्रति किमी के रेट लिया जाता और स्लीपर बस का 1.80 रुपये प्रति किमी के रेट से लिया जाएगा।

यहां देखें किराया
लखनऊ से दिल्ली का किराया
साधारण बस 545 रुपये
जनरथ बस 980 रुपये
वॉल्वो बस 1350 रुपये
ट्रेन एसी-2 1250 रुपये
आज होगी ऑपरेटरों से बात
परिवहन निगम स्लीपर बस सेवा का संचालन करने के लिए निजी ऑपरेटरों का चयन करने जा रहा है। बुधवार को अनुबंध पर एसी स्लीपर बस का संचालन करने के लिए निजी ऑपरेटर जुटेंगे। - पल्लव बोस, क्षेत्रीय प्रबंधक लखनऊ परिक्षेत्र परिवहन निगम