{"_id":"5f8354d48ebc3e9bf46226dd","slug":"farakka-express-will-run-from-today-lko-city-news-lko5447519134","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफर में राहत, आज से चलेगी फरक्का, 15 से कामाख्या एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफर में राहत, आज से चलेगी फरक्का, 15 से कामाख्या एक्सप्रेस
विज्ञापन

यात्रियों की सुविधाओं के लिए धीरे-धीरे ट्रेनों का संचालन पटरी पर लौट रहा है। इसी क्रम में सोमवार से जहां फरक्का एक्सप्रेस का संचालन शुरू हो जाएगा वहीं, 15 अक्तूबर से इंदौर कामाख्या वाया लखनऊ ट्रेन पटरी पर आ जाएगी।
फरक्का एक्सप्रेस (03413) 12 से हर सोमवार, बृहस्पतिवार व शनिवार को मालदा टाउन से शाम 7:10 बजे चलकर अगली शाम 6:55 बजे लखनऊ वाया सुल्तानपुर पहुंचेगी।
वापसी में दिल्ली मालदा टाउन (03414) 14 से हर बुधवार, शनिवार और सोमवार की रात 9:40 दिल्ली से चलकर अगले दिन सुबह 7:20 बजे लखनऊ पहुंचेगी।
इसी क्रम में मालदा टाउन दिल्ली वाया फैजाबाद फरक्का एक्सप्रेस (03483) 13 से हर शुक्रवार, रविवार, मंगलवार और बुधवार को शाम 7:10 बजे मालदा टाउन से चलकर अगले दिन अयोध्या के रास्ते होते हुए शाम 6:55 बजे लखनऊ आएगी।
वापसी में दिल्ली मालदा टाउन वाया फैजाबाद फरक्का एक्सप्रेस (03484) 15 अक्तूबर से हर रविवार, मंगलवार और बृहस्पतिवार व शुक्रवार को दिल्ली से रात 9:40 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 7:20 बजे लखनऊ होते हुए अयोध्या के रास्ते मालदा टाउन जाएगी।
विज्ञापन
वहीं, डॉ. आंबेडकरनगर (इंदौर) कामख्या एक्सप्रेस (09305) 15 अक्तूबर से प्रत्येक बृहस्पतिवार आंबेडकरनगर से दोपहर 12.45 बजे चलकर उज्जैन, झांसी, उरई, कानपुर के रास्ते अगली सुबह 5:45 बजे लखनऊ पहुंचेगी।
वापसी में कामाख्या-डॉ. आंबेडकर नगर साप्ताहिक ट्रेन (09306) 18 अक्तूबर से रविवार को कामाख्या से सुबह 5.35 बजे रवाना होकर दूसरे दिन दोपहर 12:10 बजे लखनऊ आएगी।