{"_id":"67fca2a79223afa079084987","slug":"famous-personalities-will-participate-in-amar-ujala-samvad-2025-in-lucknow-2025-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amar Ujala Samwad: 'संवाद' में 17-18 अप्रैल को जुटेंगी नामी हस्तियां, लखनऊ में हर मुद्दे पर रखे जाएंगे विचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amar Ujala Samwad: 'संवाद' में 17-18 अप्रैल को जुटेंगी नामी हस्तियां, लखनऊ में हर मुद्दे पर रखे जाएंगे विचार
Mon, 14 Apr 2025 11:48 AM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: आकाश दुबे
Updated Mon, 14 Apr 2025 11:48 AM IST
सार
Amar Ujala Samvad 2025: एक बार फिर अमर उजाला के प्रतिष्ठित कार्यक्रम 'संवाद' का आयोजन उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में किया जा रहा है। इस कार्यक्रम की शुरुआत गुरुवार को लखनऊ के गोमती नगर के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में होगी। जिसमें प्रदेश के विकास समेत अन्य मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। देश की जानी-मानी शख्सियतें, नीति-नियंता, विचारक-विशेषज्ञ श्रोताओं से रू-ब-रू होंगे।
विज्ञापन
अमर उजाला संवाद लखनऊ
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अमर उजाला 17 व 18 अप्रैल को राजधानी लखनऊ में ‘संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है। तरक्की व विकास के रथ पर सवार यूपी किस तरह से आगे बढ़ेगा और लोगों के जीवनस्तर को नई दिशा कैसे दी जा सकती है, इस पर मंथन के लिए देशभर से विशेषज्ञ जुटेंगे।
विज्ञापन
यह नामचीन हस्तियां संवाद में रखेंगे अपने-अपने विचार
अमर उजाला के वैचारिक संगम 'संवाद' में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद शामिल होंगे और मंच पर अपने-अपने विचार रखेंगे। इसके अलावा बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता इमरान हाशमी, लोकप्रिय फिल्म निर्देशक विशाल फुरिया, मशहूर अभिनेत्री नुसरत भरुचा, अदाकारा जूही बब्बर सोनी भी कार्यक्रम में शिरकत करेंगी।
विज्ञापन
सिनेमा जगत से जुड़ी हस्तियां आज के सिनेमा के दौर के साथ-साथ कई मुद्दों पर अपने विचार लोगों के साथ साझा करेंगे। वहीं खेल जगत से भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना, बॉक्सर विजेंदर सिंह शामिल होंगे और खेल-खिलाड़ियों के विकास को लेकर चर्चा करेंगे। वहीं धर्म और अध्यात्म को लेकर लोगों के मार्गदर्शन और उलझनों को दूर करने के लिए कथावाचक अनिरुद्धाचार्य महाराज अपने विचार रखेंगे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Amar Ujala Samvad: संवाद में हिस्सा लेंगे विशाल फुरिया, सिनेमा और निर्देशन से जुड़ी बारीकियों पर करेंगे चर्चा
जानें क्रार्यक्रम में बारे में जरूरी बातें
'संवाद' की शुरुआत गुरुवार को लखनऊ में गोमती नगर के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में होगी। जिसमें प्रदेश के विकास समेत अन्य मुद्दों पर चर्चा होगी। देश की जानी-मानी शख्सियतें, नीति-नियंता, विचारक-विशेषज्ञ श्रोताओं से रू-ब-रू होंगे। इस मंथन को सुनने के लिए आप भी हमारे साथ जुड़ सकते हैं। इसके लिए अमर उजाला के यूट्यूब और फेसबुक पेज, एप और वेबसाइट पर गुरुवार को आप चर्चा देख सकते हैं। शुक्रवार को कार्यक्रम से जुड़े अगले सत्र होंगे।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन