फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Chhori 2 film director Vishal Furia to attend amar ujala samwad 2025 event in Lucknow UP know about his Movies

Amar Ujala Samwad: संवाद में हिस्सा लेंगे विशाल फुरिया, सिनेमा और निर्देशन से जुड़ी बारीकियों पर करेंगे चर्चा

Mon, 14 Apr 2025 06:03 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 14 Apr 2025 06:03 PM IST
सार

Amar Ujala Samwad 2025 Event: अमर उजाला का वैचारिक संगम संवाद कार्यक्रम 17 और 18 अप्रैल को लखनऊ में गोमती नगर के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित होने जा रहा है। इसमें निर्देशक विशाल फुरिया भी हिस्सा लेंगे।

विज्ञापन
Chhori 2 film director Vishal Furia to attend amar ujala samwad 2025 event in Lucknow UP know about his Movies
विशाल फुरिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमर उजाला के वैचारिक संगम संवाद कार्यक्रम का आयोजन 17 और 18 अप्रैल को लखनऊ में गोमती नगर के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में होने जा रहा है। इसमें राजनीति, खेल, धर्म और सिनेमा से जुड़ी अलग-अलग क्षेत्र की चर्चित हस्तियां शामिल होंगी और अपने विचार रखेंगी। लोकप्रिय फिल्म निर्देशक विशाल फुरिया भी संवाद कार्यक्रम में शिरकत करने वाले हैं। यहां वे अभिनय और सिनेमा से जुड़ी दिलचस्प बातें साझा करेंगे। इस कार्यक्रम से पहले जानते हैं विशाल फुरिया के बारे में...

विज्ञापन


Amar Ujala Samvad: संवाद में शिरकत करेंगे इमरान हाशमी, सिनेमा और अभिनय से जुड़ी मजेदार बातों का करेंगे खुलासा

विज्ञापन

Chhori 2 film director Vishal Furia to attend amar ujala samwad 2025 event in Lucknow UP know about his Movies
लपाछपी-छोरी 2 - फोटो : इंस्टाग्राम@abundantiaent

हॉरर फिल्मों के लिए मशहूर हैं विशाल
विशाल फुरिया अपने नाम के अनुरूप ही सिनेमा की दुनिया का विशाल नाम हैं। उन्हें मुख्य रूप से हॉरर फिल्मों के लिए जाना जाता है। हॉरर फिल्मों को हिंदी सिनेमा में एक नया स्थान दिलाने में विशाल फुरिया की अहम भूमिका रही है और वे लगातार इसकी कोशिश कर रहे हैं। मुख्य रूप से विशाल फुरिया ने मलयालम इंडस्ट्री में काम किया। उन्होंने बतौर एक्टर और डायरेक्टर काम किया है। इन दिनों विशाल फुरिया फिल्म 'छोरी 2' को लेकर चर्चा बटोर रहे हैं।

Chhori 2 film director Vishal Furia to attend amar ujala samwad 2025 event in Lucknow UP know about his Movies
विशाल फुरिया - फोटो : इंस्टाग्राम-@furia_vishal

'छोरी' के जरिए हिंदी सिनेमा में बटोरी लोकप्रियता
विशाल फुरिया ने हिंदी सिनेमा में फिल्म 'छोरी' के जरिए लोकप्रियता बटोरी। यह साल 2017 में आई मराठी फिल्म 'लपाछपी' की हिंदी रीमेक थी। 'लपाछपी' का निर्देशन भी विशाल फुरिया ने किया था, जिसे काफी पसंद किया गया। फिर उन्होंने साल 2021 में 'छोरी' बनाई, जिसमें नुसरत भरूचा लीड रोल में नजर आईं। अब साल 2025 में इसका सीक्वल 'छोरी 2' लेकर आए हैं।

विज्ञापन

Chhori 2 film director Vishal Furia to attend amar ujala samwad 2025 event in Lucknow UP know about his Movies
विशाल फुरिया - फोटो : इंस्टाग्राम-@furia_vishal

बतौर वीएफएक्स आर्टिस्ट किया काम
विशाल ब्रॉडकास्ट इंडस्ट्री से निर्देशन की दुनिया में आए हैं। उन्होंने निर्देशन से पहले वीएफएक्स आर्टिस्ट के रूप में काम किया। वीएफएक्स आर्टिस्ट से निर्देशन और प्रोडक्शन की दुनिया में कदम रखने में उन्हें 16 साल लग गए और अब वे हॉरर सिनेमा की दुनिया में नए कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं। वे हॉरर से जुड़ी वास्तविक कहानियां परदे पर लेकर आने की कोशिश में जुटे हैं।

Chhori 2 film director Vishal Furia to attend amar ujala samwad 2025 event in Lucknow UP know about his Movies
'मां' फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं विशाल - फोटो : इंस्टाग्राम-@furia_vishal

ये हैं चर्चित फिल्में और शो
'लपाछपी', 'छोरी' और 'छोरी 2' जैसी फिल्मों के अलावा विशाल ने कुछ शो भी बनाए हैं। इनमें उनका एक शो 'डर सबको लगता है' काफी चर्चित है। इसके अलावा उन्होंने 'क्रिमिनल जस्टिस' सीजन 1 और 'बाली' का सह-निर्देशन भी किया था। विशाल की आगामी फिल्म की बात करें तो वे हॉरर फिल्म 'मां' लेकर आ रहे हैं, जिसमें काजोल अहम रोल में नजर आएंगी। साथ ही रोनित रॉय भी नजर आएंगे। अजय देवगन और ज्योति देशपाण्डे इसे प्रोड्यूस कर रहे हैं। विशाल फुरिया ने इसके निर्देशन की जिम्मेदारी संभाली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed