फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   family men killed girl in Barabanki.

ऑनर किलिंग: बेटी की लड़के से दोस्ती से आगबबूला पिता, भाई व चाचा ने उसे पीट-पीटकर मार डाला

Sun, 18 Aug 2019 12:06 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी Published by: ishwar ashish Updated Sun, 18 Aug 2019 12:06 PM IST
विज्ञापन
family men killed girl in Barabanki.
गिरफ्तार आरोपी और घटना के बारे में जानकारी देते एसपी आकाश तोमर। - फोटो : amar ujala

बाराबंकी जिले के टिकैतनगर क्षेत्र में दो दिन पूर्व युवती की हत्या स्थानीय युवकों ने नहीं बल्कि उसके पिता, भाई, चाचा ने दो अन्य लोगों की मदद से की थी। ऑनर किलिंग की घटना में यह खुलासा शनिवार को आरोपी पिता, भाई समेत चार लोगों की गिरफ्तारी के बाद खुद एसपी ने किया।

विज्ञापन


एसपी का कहना है कि डंडे से पीटकर हत्या करने के बाद पिता ने पुत्री के परिचित युवक को फंसाने की साजिश के तहत उसके खिलाफ अपहरण व हत्या का केस दर्ज कराया था। इस केस में एक आरोपी अभी फरार है।
विज्ञापन


एसपी आकाश तोमर ने शनिवार को टिकैतनगर थाने में बताया कि ग्राम आनंदपुरवा मजरे डलमऊ में काजल (19) की हत्या उसके पिता देशराज यादव ने पुत्र राहुल, भाई व दो अन्य लोगों के साथ मिलकर की। 15 अगस्त को हुई इस वारदात के बाद मृतका के पिता ने स्थानीय थाने पर तहरीर देकर गांव के दीपक सैनी समेत तीन युवकों पर बेटी के अपहरण का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने स्वाट तथा सर्विलांस सेल के सहयोग से जांच शुरू की तो पता चला कि मृतका का पिता देशराज यादव व उसका बेटा राहुल ही मुख्य आरोपी हैं।

हत्या कर ईंट भट्टे के पास फेंक दिया था शव

देशराज ने अपने पुत्र राहुल, भाई अरविंद यादव, करीबी राजेश सिंह व कृष्ण कुमार के साथ मिलकर काजल उर्फ कंचन की हत्या करने के बाद उसका शव एक ईंट भट्ठे के पास फेंक दिया था। पुलिस ने मृतका के पिता देशराज, अरविंद यादव, राहुल कुमार व कृष्ण कुमार को गिरफ्तार किया है। राजेश सिंह की तलाश चल रही है।

एएसपी अशोक शर्मा व सीओ रामसनेहीघाट पवन गौतम के नेतृत्व में घटना का खुलासा करने वाली टीम में प्रभारी टिकैतनगर पीके झा, प्रभारी दरियाबाद शशिकान्त यादव, एसआई शीतला प्रसाद मिश्रा, पशुपति नाथ तिवारी, त्रियुगीनरायन तिवारी, बृजेन्द्र मिश्रा, सिपाही सुजीत कुमार, राजन गुप्ता आदि शामिल थे।

बेटी की दोस्ती से नाराज था पिता व भाई

एसपी आकाश तोमर ने बताया कि मृतका की गांव के दीपक नामक युवक से दोस्ती थी। यह बात पिता व भाई को पसंद नहीं थी। एसपी ने बताया कि पिता ने भी दो साल पहले बेटी के साथ गलत हरकत की थी।

यह बात परिवार के लोगों को पता चलने पर देशराज नाराज था। इन वजहों से उसने बेटे व अन्य लोगों के साथ मिलकर बेटी की डंडे से हमलाकर हत्या करने के बाद शव फेंक दिया। इसके बाद घटना में दीपक व उसके साथियों को फंसाने की साजिश रची।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed