{"_id":"5ef5c4018ebc3e43375910a3","slug":"families-of-37-houses-are-closed-from-four-days-in-c-block-of-rajaji-puram","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"राजाजीपुरम में चार दिन से बंद हैं 37 घरों के परिवार, दहशत, संशय के सन्नाटे में गूंज रहे तमाम सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजाजीपुरम में चार दिन से बंद हैं 37 घरों के परिवार, दहशत, संशय के सन्नाटे में गूंज रहे तमाम सवाल
Fri, 26 Jun 2020 03:17 PM IST
ishwar ashish
राजन परिहार, अमर उजाला, लखनऊ
राजन परिहार, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 26 Jun 2020 03:17 PM IST
विज्ञापन
राजाजीपुरम का इलाका सील होने से पसरा सन्नाटा
- फोटो : amar ujala
हर तरफ पसरा सन्नाटा और सूनी सड़कें। पार्क में छोटे बच्चों की उछलकूद और क्रिकेट से होने वाला शोरगुल भी बंद है। मंदिर में पूजा के लिए घंटी नहीं बजती। घरों के बाहर की रौनक गायब है। अक्सर शाम को बैठकी लगाने वालीं महिलाएं घरों में ही समय बिता रहीं। कई दरवाजे तो ऐसे लगते हैं जैसे कि खुलते ही नहीं।
लखनऊ में राजाजीपुरम के सी ब्लॉक स्थित मिनी एलआईजी कॉलोनी में एक घर में कोरोना का मामला सामने आने के बाद 21 जून से शिव संकट मोचन पार्क के निकट का पूरा इलाका सील कर दिया गया है। करीब 37 घर इसकी जद में हैं। संक्रमण को लेकर दहशत है और स्थानीय निवासी एक-दूसरे से पूछ रहे हैं कि कब तक रहेगा यह कोरोना।

पुलिस माइक से घरों में रहने की हिदायत दे चली जाती है
अधिवक्ता सुयश वाजपेयी, निजी व्यवसायी राजेश शर्मा, अधिवक्ता सचींद्र मिश्र और सेना से सेवानिवृत्त दीनानाथ मिश्र कहते हैं कि चार दिन से कोई हाल जानने नहीं आया। न स्क्रीनिंग हुई और न ही सैंपलिंग। प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग का कोई जिम्मेदार नहीं आया। रविवार के अलावा गुरुवार को इंस्पेक्टर साहब आए थे और घरों में रहने की हिदायत देकर चले गए।
पीड़ित परिवार बता रहा रिपोर्ट निगेटिव
कोरोना के मामले वाले परिवार का दावा है कि उनके यहां सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। दिवंगत रेल कर्मी प्रताप सिंह के बेटे के अनुसार उनके घर में मां व अन्य जिसका भी सैंपल लिया गया था, उसकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। बेटे का सैंपल स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को लिया था और उसकी रिपोर्ट भी गुरुवार को निगेटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि दिवंगत प्रताप सिंह की भी दूसरी रिपोर्ट निगेटिव थी, लेकिन परिजन को इसकी जानकारी नहीं है।
सोशल मीडिया पर उड़ रहीं अफवाहें
जिम्मेदार महकमों की ओर से सही जानकारी न दिए जाने के कारण क्षेत्र में सोशल मीडिया पर चर्चाएं हो रही हैं। अफवाहें भी उड़ रहीं हैं। पहले कहा गया कि पीड़ित परिवार में कई लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। बेटे के अस्पताल में भर्ती होने की चर्चा रही।