भारत-वेस्टइंडीज टी-20 मैच: फर्जी टिकट बेचने वालों से रहें सावधान, 15 अक्टूबर से होगी ऑनलाइन बिक्री
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऐसे में यह चौंकाने वाली बात है। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन टिकट 15 अक्तूबर से मिलेंगे। फर्जी टिकट की सूचना पुलिस प्रशासन को भी दे दी गई है। सोशल मीडिया पर फर्जी टिकट की बिक्री की तस्वीरें जैसे-जैसे वायरल हुईं।
वैसे ही यूपीसीए की ओर से नोटिस जारी हुआ, जिसमें कहा गया कि जिन लोगों ने टिकट खरीदे हैं, वह फर्जी और अमान्य हैं। अवैध टिकट बेचने वाले को दंडित किया जाएगा। इस नोटिस में बताया कि आधिकारिक टिकटिंग एजेंसी और इकाना स्टेडियम के काउंटर से ही आधिकारिक टिकटों की बिक्री होगी।
23 हजार तक होगी टिकटों की कीमतें
टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले के लिए सभी टिकटों की दरें बुधवार को घोषित हो गईं। ईस्ट और वेस्ट ब्लॉक में टिकटों की दर क्रमश: 1000, 1500, 2000, 2500 और 4000 निर्धारित की गई हैं। टिकट की इन दरों में जीएसटी और अन्य कर भी शामिल हैं।
कॉरपोरेट बॉक्स की बात करें तो साउथ पवेलियन के बॉक्स की हर सीट की कीमत 23 हजार और नॉर्थ पवेलियन की 20 हजार रुपये है। साउथ और नॉर्थ पवेलियन की टॉप टियर सीट की दर पांच हजार निर्धारित की गई है।
नॉर्थ पवेलियन के वीआईपी लाउंज को खरीदने के लिए बीस हजार रुपये खर्च करने होंगे। साउथ पवेलियन के प्लैटिनम लाउंज की बात करें तो इसके लिए 12 हजार रुपये देने होंगे जबकि नॉर्थ पवेलियन की प्लेटिनम लाउंज के लिए दस हजार खर्च करने होंगे।