{"_id":"5fca98b08ebc3ecf8968413d","slug":"fake-manure-factory-seized-lko-city-news-lko553235277","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नकली खाद फैक्टरी का भंडाफोड़, 7000 बोरी जब्त, कीमत एक करोड़ रुपये","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
नकली खाद फैक्टरी का भंडाफोड़, 7000 बोरी जब्त, कीमत एक करोड़ रुपये
Sat, 05 Dec 2020 01:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Dec 2020 01:44 AM IST
विज्ञापन
फैक्टरी में कार्रवाई करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ के ठाकुरगंज के बालागंज में मलिहाबाद पुलिस ने बंद पड़े कोल्ड स्टोरेज के गोदाम में छापा मारकर नकली खाद फैक्टरी का भंडाफोड़ किया है। मौके से विभिन्न ब्रांड की 7000 बोरी नकली खाद, बोरियां, पैकिंग मशीनें व उपकरण जब्त किए गए हैं। बरामद खाद की बाजार में कीमत करीब एक करोड़ रुपये बताई गई है।
पुलिस को फैक्टरी का सुराग मलिहाबाद में iगुरुवार देर शाम पकड़े गए ट्रक से मिला था। ट्रक से 40 बोरी नकली खाद बरामद हुई थी, जिसके बाद आईजी रेंज लक्ष्मी सिंह की सर्विलांस टीम और मलिहाबाद पुलिस ने कोल्ड स्टोरेज के गोदाम में छापा मारा।
खुलासा करने वाली टीम को आईजी ने 10000 रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। आईजी ने बताया कि मलिहाबाद पुलिस ने मुजासा तिराहा पर एक ट्रक पकड़ा था, जिसमें इफको डीएपी खाद की बोरियां लदी थीं।

जांच के लिए नमूने सुरक्षित
चालक ठाकुरगंज के गऊघाट निवासी अमित कुमार से पूछताछ की गई तो उसने बालागंज में कोल्ड स्टोरेज के गोदाम से बोरियां लाने की जानकारी दी। मलिहाबाद के सीओ योगेंद्र सिंह, आईजी रेंज की सर्विलांस टीम के प्रभारी अमर सिंह रघुवंशी, मलिहाबाद कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक नदीम अहमद सिद्दीकी, उपनिरीक्षक कुलदीप सिंह, आरक्षी वीरेंद्र भड़ाना और हरेंद्र सिंह ने बालागंज जाकर गोदाम की पड़ताल की तब नकली खाद के खेल का खुलासा हुआ।
आईजी ने बताया कि खाद फैक्टरी गऊघाट निवासी व घसियारी मंडी में अरविंद पुस्तक भंडार के नाम से कारोबार करने वाला अरविंद कुमार चलाता है। फिलहाल वह भागा हुआ है। पुलिस ने मौके से इफको, सरदार, आईपीएल, चंबल ब्रांड की नकली खाद बरामद की है।
आईजी ने बताया फैक्टरी की सूचना जिला कृषि अधिकारी ओपी मिश्रा को दी गई, जिन्होंने गोदाम पहुंचकर जांच के लिए नमूने सुरक्षित किए हैं। अमित को गिरफ्तार कर ट्रक व गोदाम में बरामद बोरियां तथा मशीनें सीज कर दी गई हैं।

ग्रामीण इलाके व पूर्वांचल में होती थी सप्लाई
आईजी रेंज की सर्विलांस टीम के प्रभारी अमर सिंह रघुवंशी ने बताया कि नकली खाद की सप्लाई राजधानी के ग्रामीण इलाकों के अलावा पूर्वांचल के कई जनपदों तक होती थी। हरदोई के संडीला, बाराबंकी और बहराइच में भी कई जगह नकली खाद बेचने की जानकारी मिली है।
उन्होंने बताया कि अरविंद कई साल से नकली खाद का काम कर रहा है। दो साल पहले एसटीएफ ने उसे गिरफ्तार किया था। उस वक्त वह आलमनगर में गोदाम चला रहा था। वहां नकली खाद के धंधे का खुलासा होने के बाद उसने बालागंज में कोल्ड स्टोरेज के गोदाम में किराये पर काम शुरू किया। वह असली खाद की बोरियों में नकली खाद की मिलावट का काम भी करता था।