फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   fake Id sim top be closed

बंद होंगे फर्जी आईडी से एक्टीवेट हुए सिम

Thu, 14 Aug 2014 03:30 AM IST
ज्ञान सक्सेना/अमर उजाला, लखनऊ
ज्ञान सक्सेना/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 14 Aug 2014 03:30 AM IST
विज्ञापन
fake Id sim top be closed

टेलीकॉम विभाग की विजिलेंस मॉनीटरिंग सेल अब फर्जी आईडी पर एक्टीवेट हुए संदिग्ध सिमों की धरपकड़ होम लोकेशन रजिस्टर (एचएलआर) और विजिटर लोकेशन रजिस्टर (वीएलआर) के सत्यापन से करेगी।

विज्ञापन


इसमें दर्ज सिमकार्ड धारक की सूचना के आधार पर ही मानक के इतर फर्जी आईडी से एक्टीवेट हुए मोबाइल कंपनियों के सिमों को बंद कराया जाएगा।

टेलीकॉम इन्फोर्समेंट रिसोर्स एंड मॉनीटरिंग सेल (टर्म) की पूर्वी परिमंडल इकाई ने मोबाइल कंपनियों से सिमधारक का रिकॉर्ड रखे जाने वाले दोनों प्रमुख अभिलेख एचएलआर व वीएलआर का साल भर का विवरण तलब किया है।
विज्ञापन


संदिग्ध सिम कार्डों की नियमित जांच पड़ताल से जुड़े टेलीकॉम इंफोर्समेंट एंड मॉनीटरिंग प्रकोष्ठ के एक अधिकारी ने बताया कि एचएलआर व वीएलआर के विवरण से फर्जी आईडी से एक्टिव हुए सिमधारक को पकड़ना आसान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों ही रजिस्टरों में दर्ज सूचनाओं के आधार पर मोबाइल कंपनियों के उन सेल एजेंटों का भी पता लगाया जा सकेगा।

जिन्होंने एक मोबाइल की ईएमआई से मानक के इतर नौ से अधिक सिम कार्ड मोबाइल कंपनी के सर्विस केयर सेंटर को फर्जी आईडी व पते के आधार पर एक्टीवेट कर सीधे बेचा होगा।

उन्होंने बताया कि दूर संचार नियामक आयोग ने फर्जी आईडी व पते पर सिम प्राप्त कर उसका दुरुपयोग करने वालों पर शिकंजा कसने को हर मोबाइल सेवा प्रदाता कंपनियों के लिए एचएलआर व वीएलआर रखना अनिवार्य कर रखा है।

मोबाइल सर्विस प्रोवाइडर कंपनियों को इन अभिलेख में अपने स्तर से बेचे जाने वाले हर एक्टीवेट सिम का लेखा-जोखा रखना जरूरी होता है। इससे किसी भी सिम के उपयोग और उसकी लोकेशन के बारे में पता लगाया जा सकता है।


ज्यादा उपयोग में आने वाले सिम कार्डों का रिकॉर्ड जहां एचएलआर में होता है। वहीं, कम उपयोग आने वाले सिम का आईडी प्रूफ व एड्रेस प्रूफ रिकॉर्ड वीएलआर में होता है।

मोबाइल कंपनी द्वारा जारी किसी भी सिम को बेचे जाने व एक्टीवेट कराने पर इसका विवरण कंप्यूटर रिकॉर्ड में अपडेट हो जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed