फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Fake firm created using PAN card of inspector, fraud of Rs 10.5 crore

Lucknow News: दरोगा का पैन कार्ड लगाकर बनाई फर्जी फर्म, 10.5 करोड़ का फर्जीवाड़ा

Fri, 27 Mar 2026 02:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 27 Mar 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
Fake firm created using PAN card of inspector, fraud of Rs 10.5 crore
लखनऊ। साइबर ठगों ने दरोगा धर्मेंद्र कुमार का पैन कार्ड लगाकर फर्जी फर्म बनाई और 10.5 करोड़ का फर्जीवाड़ा किया। जानकारी होने पर दरोगा ने बीबीडी थाने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन

मूल रूप से मुजफ्फरनगर निवासी दरोगा धर्मेंद्र कुमार बीबीडी थाने में तैनात हैं। दरोगा ने बताया कि 17 फरवरी को उन्हें आयकर विभाग का नोटिस मिला। इस पर उन्हें पता चला कि जालसाजों ने फर्जी पैन कार्ड लगाकर वर्ष 2017-2018 में दिल्ली में वीर ट्रेडर्स फर्म का जीएसटी कार्यालय में पंजीकरण कराया। फिर उसी पंजीकरण के जरिये करीब 10.5 करोड़ की जीएसटी चोरी की। दरोगा के अनुसार, इस फर्म से उनका व परिवार के किसी भी सदस्य का कोई लेनादेना नहीं है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर राम सिंह ने बताया कि फर्म किस पते पर पंजीकृ है और क्या दस्तावेज लगे हैं, इसकी जानकारी आयकर विभाग से मांगी गई है। दस्तावेज मिलने के बाद ही जालसाजों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed