फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   factory was making sauce and pickles from rotten tomatoes and carrots

फफूंदी लगे टमाटर और गाजर से बन रहा था सॉस व अचार, इस फैक्ट्री की करतूत आप भी जान लें

Tue, 27 Feb 2018 12:14 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 27 Feb 2018 12:14 PM IST
विज्ञापन
factory was making sauce and pickles from rotten tomatoes and carrots
फफूंदी लगे टमामटर और गाजर नष्ट कराती टीम। - फोटो : amar ujala
मोहनलालगंज के गौरा गांव में कई वर्षों से घटिया मिलावटी और सेहत बिगाड़ने वाला सॉस व आचार बना रही केशव फूड फैक्ट्री में कार्रवाई के दौरान व्यापक स्तर पर खामियां मिली हैं। एफएसडीए प्रशासन ने फैक्ट्री का फूड लाइसेंस निलंबित कर संचालन पर रोक लगा ताला डाल दिया है।
विज्ञापन


रविवार को फैक्ट्री पर छापेमारी कर सिर्फ 14 नमूनों की सैंपलिंग कर 6 क्विंटल तैयार माल को ही सीज किया गया था। पहले दिन कार्रवाई में शिथिलता बरतने को लेकर डीएम कौशल राज शर्मा की फटकार के बाद दूसरे दिन सोमवार को एफएसडीए टीम ने फैक्ट्री में आचार, सॉस व सिरका बनाने में इस्तेमाल हो रही फफूंद लगी गाजर, टमाटर व कद्दू से तैयार 340 क्विंटल पेस्ट सामग्री को सीज कर नष्ट कराया।
विज्ञापन


करीब 25 लाख रुपये की सामग्री को सीज कर किया गया। मालूम हो कि अभिहीत अधिकारी टीआर रावत ने कार्रवाई सोमवार को भी जारी रहने की बात कही थी। सोमवार को दोपहर दो बजे तक एफएसडीए टीम जब फैक्ट्री पर कार्रवाई के लिए नहीं पहुंची तो डीएम ने फटकार लगा तत्काल डीओ सहित पूरी टीम को मौके पर जाने का निर्देश दिया। इसके बाद कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

गड्ढा खोदकर नष्ट कराई सामग्री

factory was making sauce and pickles from rotten tomatoes and carrots
मैनेजर अजीत की मदद से फैक्ट्री के वाहन व जेसीबी मंगाकर ड्रमों में भरे रखे खराब गाजर कद्दू व टमाटर के घटिया पेस्ट और अन्य खाद्य सामग्री को गौरा गांव के बाहर गड्ढा खुदवाकर नष्ट कराया गया। साथ फैक्ट्री में प्लास्टिक की बोतलों में तैयार चिली व टोमैटो सॉस व आचार भरे गत्तों की गणना कर घटिया गुणवत्ता सामग्री को भी जल्दी नष्ट कराया जाएगा।

अंदर से ताला बंद कर जांच कर रही थी टीम
सोमवार को एफ एसडीए टीम फैक्ट्री में जांच करने पहुंची तो मैनेजर से फैक्ट्री के गेट में अंदर से ताला लगवाकर फैक्ट्री के पिछले हिस्से में रखी घटिया माल को बचाने के लिए टीम में मौजूद सदस्यों को अपने संबंधों के प्रभाव में लेने की कोशिश की। इसी बीच कुछ मीडिया कर्मियों के पहुंचने से कार्रवाई में अड़चन की बात कहते हुए डीओ रावत ने मीडिया कर्मियों को परिसर में प्रवेश से रोक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed