फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Factories shut down due to lack of gas, dimming hopes for industrial recovery

Lucknow News: गैस न मिलने से बंद हुई फैक्टरियां, उद्योगों के उबरने की उम्मीद धूमिल

Sat, 14 Mar 2026 01:26 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
Factories shut down due to lack of gas, dimming hopes for industrial recovery
फैक्टरी में बंद उत्पादन।
लखनऊ। राजधानी के औद्योगिक क्षेत्रों में व्यावसायिक गैस सिलिंडर की भारी किल्लत ने निर्माण इकाइयों की कमर तोड़ दी है। आलम यह है कि तालकटोरा से लेकर अमौसी तक पैकेजिंग, प्लास्टिक और फार्मा उद्योग से जुड़ी 200 से अधिक फैक्टरियां 3-4 दिनों से बंद हैं। उत्पादन ठप होने से उद्यमियों को हर दिन करीब एक करोड़ रुपये का आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन


इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के लखनऊ चैप्टर के अध्यक्ष विकास खन्ना ने बताया कि सिलिंडर न मिलने से शहर के उद्योगों में हाहाकार मचा है। 200 फैक्टरियों में काम पूरी तरह रुक गया है, जबकि 800 से अधिक कंपनियां बंद होने के कगार पर हैं। उद्यमियों का कहना है कि बुकिंग के बावजूद हफ्तों तक डिलीवरी नहीं मिल रही है।
विज्ञापन


फार्मा उद्योग : सीरप बनाने का काम रुका

Iबुकिंग के बावजूद सिलिंडर नहीं मिल रहे हैं। आलम यह है कि 9 मार्च की बुकिंग 13 मार्च तक पूरी नहीं हुई है। गैस न होने से दवाओं (सीरप) का निर्माण रुक गया है। न घरेलू सिलिंडर का विकल्प है और न व्यावसायिक की उपलब्धता। इससे उद्योग पूरी तरह लाचार हैं।I
विज्ञापन
विज्ञापन


I- रितेश श्रीवास्तव, फार्मा उद्यमी, सरोजनीनगर I
प्लास्टिक उद्योग : हर दिन 5 लाख का झटका

Iहमारी फैक्टरी 4 दिन से बंद है। हम प्लास्टिक टेप बनाते हैं जो आवश्यक वस्तु की श्रेणी में आता है, लेकिन फिर भी आपूर्ति सुनिश्चित नहीं की जा रही। हर दिन 4-5 लाख रुपये का उत्पादन होता था, जो अब शून्य हो गया है। बाजार में माल न होने से सप्लाई चेन भी प्रभावित हो रही है।I

I- देवेंद्र सिंह, उद्यमीI

कोरोगेशन की 80 प्रतिशत फैक्टरी बंद
Iकोरोगेशन का पूरा काम व्यावसायिक सिलिंडर पर निर्भर है, मगर उत्पादन होली के बाद से ही ठप पड़ा है। 80 प्रतिशत फैक्टरी बंद हो चुके हैं। इस अनिश्चितकालीन बंदी के कारण लगभग 2,000 कामगारों की रोजी-रोटी का संकट गहरा गया है और उन्हें छुट्टी पर भेज दिया गया है।I


Iदेवेश अग्रवाल, उद्यमीI
लकड़ी के प्लांट ही चालू
उद्यमी राजीव जैन बताते हैं कि सिलिंडर न मिलने से गैस से संचालित होने वाला प्लांट बंद है। सिर्फ लकड़ी से चल सकने वाले प्लांट चल रहे हैं। वहीं, महंगाई के वजह से पुराने ऑर्डर कैंसिल हो रहे हैं। ऐसी स्थिति में न मांग है और न उत्पादन। ऐसे में फैक्टरी बंद ही करनी पड़ रही है।

फैक्टरी में बंद उत्पादन।

फैक्टरी में बंद उत्पादन।

फैक्टरी में बंद उत्पादन।

फैक्टरी में बंद उत्पादन।

फैक्टरी में बंद उत्पादन।

फैक्टरी में बंद उत्पादन।

फैक्टरी में बंद उत्पादन।

फैक्टरी में बंद उत्पादन।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed