फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Facilitation center started for Haj pilgrims

Lucknow News: हज यात्रियों के लिए सुविधा केंद्र शुरू

Wed, 28 Aug 2024 11:12 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Wed, 28 Aug 2024 11:12 PM IST
विज्ञापन
Facilitation center started for Haj pilgrims
बहराइच। हज यात्रा 2025 के लिए जिले के मदरसों में सुविधा केंद्रों की स्थापना की गई है। अल्पसंख्यक विभाग की ओर से सुविधा केंद्रों की जानकारी देते हुए आवेदकों को हज आवेदन को अपलोड कराने का सुझाव दिया।
विज्ञापन

अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी संजय मिश्रा ने बताया कि शासन की ओर से गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी जिले के मदरसों में हज 2025 के लिए ई-सुविधा केंद्र/हज फैसिलीटेशन सेंटर की स्थापना की गई है। इनमें नोडल अधिकारियों की तैनाती की गई है। उन्होंने बताया कि दरगाह रोड स्थित मदरसा अलमरकजुल इस्लाम दरूल फिक्र में नोडल अधिकारी शहाबुद्दीन को बनाया गया है। इनका मोबाइल नंबर 9838394369 है।
विज्ञापन


शहर के सलारगंज स्थित मदरसा दारूल उलूम मसूदिया मिस्बाह में मोहम्मद आरिफ, मो. नं.- 9450258551, छोटी तकिया स्थित मदरसा जामिया अशरफिया मसूदुल उलूम में शमीम आलम, मो. नं- 9721263085, फखरपुर के माधौपुर गांव स्थित मदरसा अशरफिया कादरिया मोईनुल उलूम में मोहम्मद हसीब रिजवी, मो. नं-9450394535, नानपारा स्थित मदरसा अजीजुल उलूम में मोहम्मद रफीक, मो.नं.-9450751474, महसी के महाराजगंज स्थित मदरसा दारूल उलूम अशरफिया हशमतुर्रजा में मोहम्मद वकील माे.नं- 9670199331 है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा कैसरगंज स्थित मदरसा उस्मानिया इस्लामिक स्कूल में रईस अहमद मोबाइल नंबर 9839954080, फखरपुर के मौजा दरहेटा स्थित मदरसा सैय्यद गौसुल उलूम में कोरी मोहम्मद क्यासुल वारिस मोबाइल नंबर 9450111314 को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। अल्पसंख्यक अधिकारी ने बताया कि इच्छुक व्यक्तियों के लिए नामित मदरसों में ऑनलाइन आवेदन व सभी प्रपत्रों को राज्य हज समिति को अपलोड कराए जाने की सुविधा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed