{"_id":"67b96fab270e7b036c0f7dc6","slug":"face-of-state-will-be-improved-with-1-91-lakh-crore-in-up-preparations-made-to-speed-up-big-construction-works-2025-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: 1.91 लाख करोड़ से संवरेगी प्रदेश की सूरत, बड़े निर्माण कार्यों को गति देने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: 1.91 लाख करोड़ से संवरेगी प्रदेश की सूरत, बड़े निर्माण कार्यों को गति देने की तैयारी
Sat, 22 Feb 2025 12:03 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sat, 22 Feb 2025 12:03 PM IST
सार
बजट में बड़े निर्माण कार्यों के लिए 1.04 लाख करोड़ रुपये रखे गए हैं, जो वर्तमान वित्त वर्ष से करीब 43 फीसदी ज्यादा हैं। इसी तरह निवेश और लोन की मद में 87 हजार करोड़ से ज्यादा की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
वित्त मंत्री सुरेश खन्ना
- फोटो : Uttar Pradesh Government Official
विस्तार
उत्तर प्रदेश की तरक्की के लिए दिल खोलकर खर्च करने की रूपरेखा सरकार ने बना ली है। आगामी वित्त वर्ष में बड़े निर्माण, निवेश और लोन की मद का बजट औसतन 38 फीसदी बढ़ाया गया है। इससे स्पष्ट है कि बुनियादी ढांचे के विकास का सिलसिला लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन
ये राशि भी वर्तमान वित्त वर्ष की तुलना में करीब 36 फीसदी ज्यादा है। सरकार ने छोटे निर्माण कार्यों पर होने वाले खर्च में खास वृद्धि नहीं की है। इसी तरह कार्यालय फर्नीचर, वाहन, स्टेशनरी आदि की मद में भी बढ़ोतरी नहीं की गई है।
विज्ञापन
वर्ष 25-26 के लिए इन पांच मदों में सबसे ज्यादा प्रावधान
- विवरण - धनराशि - वृद्धि
- वृहद निर्माण कार्य - 1.04 लाख करोड़ - 42.79 फीसदी
- निवेश व ऋण - 87.52 हजार करोड़ - 35.71 फीसदी
- सामग्री व संपूर्ति - 17.23 हजार करोड़ - 7.03 फीसदी
- अन्य व्यय - 15.8 हजार करोड़ - 6.45 फीसदी
- मशीन संयंत्र - 4868 करोड़ - 1.99 फीसदी