{"_id":"68a7905059ab4dbe2d0a28f2","slug":"explosion-in-fci-substation-electricity-supply-to-20-thousand-houses-remained-disrupted-for-three-and-a-half-hours-lucknow-news-c-13-1-vns1028-1348365-2025-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: एफसीआई उपकेंद्र में हुआ धमाका, 20 हजार घरों की साढ़े तीन घंटे गुल रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: एफसीआई उपकेंद्र में हुआ धमाका, 20 हजार घरों की साढ़े तीन घंटे गुल रही बिजली
विज्ञापन
उपकेंद्र में जोखिम उठाकर फॉल्ट ठीक करता संविदा कर्मी।
- फोटो : संवाद
लखनऊ। दुबग्गा डिवीजन के एफसीआई उपकेंद्र इलाके में बीते बुधवार आधी रात 20 हजार घरों की बिजली गुल हो गई। इससे अफसरों में हड़कंप मच गया। आधी रात को ही जूनियर इंजीनियर नितिन कुमार सहयोगी कर्मियों को लेकर उपकेंद्र पहुंचे और करीब 3:30 घंटे की मशक्कत के बाद बृहस्पतिवार तड़के साढ़े चार बजे बिजली चालू कर पाए। कर्मियों को फॉल्ट ठीक करने के लिए जान का जोखिम उठाना पड़ा।
उपकेंद्र कर्मचारियों ने बताया की रात करीब 1:30 बजे अचानक 33 हजार वोल्ट की बिजली आपूर्ति के पैनल में जोरदार धमाका हुआ और बिजली गुल हो गई। रात के कर्मचारियों ने वैकल्पिक स्रोत से बिजली चालू कर की, मगर उसमें भी फाॅल्ट आ गया और काकोरी मोड़, आदर्श बिहार, बुद्धेश्वर चौराहे तक उपभोक्ताओं की बिजली गुल हो गई।
10 हजार पगार पाने वाले कर्मी ने उठाया जोखिम : एफसीआई उपकेंद्र के दोनों स्रोत की बिजली ठप होने के अफसरों को आशंका हो गई की कहीं उपभोक्ता उपकेंद्र का घेराव करने न पहुंच जाएं। इस कारण रात में 10 हजार रुपये पगार पाने वाले कर्मचारी से ही उसकी जान का जोखिम उठाकर फॉल्ट सही कराया गया। इसके बाद बिजली चालू की गई।