फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Explosion in a firecracker factory: Two accused arrested, four people died in the blast; reward of Rs 25,000 w

पटाखा फैक्टरी में विस्फोट: दो आरोपी हुए गिरफ्तार, धमाके से चार लोगों की गई थी जान; 25 हजार का था इनाम

Sun, 07 Sep 2025 06:48 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 07 Sep 2025 06:48 PM IST
सार

Lucknow firecracker factory: लखनऊ के बेहटा गांव की अवैध पटाखा फैक्टरी में हुए विस्फोट के दो और आरोपी रविवार को गिरफ्तार हुए। इन पर 25 हजार का इनाम घोषित था।

विज्ञापन
Explosion in a firecracker factory: Two accused arrested, four people died in the blast; reward of Rs 25,000 w
लखनऊ में अवैध पटाखा कारोबार। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

 गुडंबा के बेहटा गांव 31 अगस्त को हुए पटाखे के विस्फोट और गांव से बरामद हुए भारी मात्रा में बारूद व पटाखों के मामले में नामजद दो और आरोपियों को रविवार पुलिस ने गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपी बेहटा निवासी मो. नसीर और याकूब पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

विज्ञापन


31 अगस्त को हुए विस्फोट में चार लोगों आलम, मुन्नी, इरशाद और नदीम की मौत हो चुकी है। बेहटा में विस्फोट के बाद दो केस दर्ज कराए गए थे। 31 अगस्त को सुबह हुए धमाके में तत्कालीन चौकी प्रभारी बेहटा संतोष पटेल ने आलम, उसके भतीजे शेरू, शोएब और गांव के रहने वाले टीनू और उसके भाई अली अहमद के खिलाफ गैर इरादतन हत्या समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कराया था। 
विज्ञापन


वहीं, दूसरी एफआईआर इंस्पेक्टर गुडंबा प्रभातेष कुमार श्रीवास्तव ने बेहटा गांव के अली अहमद, याकूब, शेरू, नसीम, अफजल और अली अकबर के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम की धाराओं में दर्ज कराई थी। आरोपियों के गोदाम से भारी मात्रा में अवैध पटाखे व बारूद मिले थे। घटना के बाद से सभी आरोपी भाग निकले थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गुडंबा पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस ने इस मामले में शुक्रवार को नामजद आरोपी अली अहमद को गिरफ्तार किया था। रविवार को चौकी इंचार्ज हरिओम पटेल और दरोगा कृपा राम यादव को मुखबिर और सर्विलांस की मदद से सूचना मिली कि नसीर और याकूब स्कार्पियो क्लब के पास मौजूद हैं और भागने की फिराक में हैं। 


इस सूचना पर पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। डीसीपी पूर्वी शशांक सिंह ने दोनों पर इनाम घोषित कर रखा था। एसीपी गाजीपुर ए. विक्रम सिंह ने बताया कि अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश डाल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed