{"_id":"580ef3bb4f1c1b3924bc2c32","slug":"expelled-ministers-meet-mulayam-singh-yadav","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुलायम से मिलने पहुंचे चारों बर्खास्त मंत्री, हो सकती है वापसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुलायम से मिलने पहुंचे चारों बर्खास्त मंत्री, हो सकती है वापसी
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 25 Oct 2016 12:38 PM IST
विज्ञापन
मुलायम सिंह यादव
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखिलेश की कैबिनेट से रविवार को दो दिन पहले बर्खास्त हुए चारों मंत्री मंगलवार सुबह मुलायम सिंह से मिलने उनके आवास पहुंचे। इसी बीच सीएम अखिलेश भी मुलायम से मिलने पहुंचे। कयास लगाए जा रहे हैं कि इन चारों मंत्रियों की फिर से कैबिनेट में वापसी हो सकती है।
विज्ञापन
निकाले गए मंत्रियों में शिवपाल सिंह यादव सहित नारद राय, शादाब फातिमा व ओम प्रकाश शामिल हैं। मुलायम सिंह ने एमएलसी आशू मलिक को भी बुलाया। इस संबंध में अखिलेश यादव ने राज्यपाल राम नाईक को पत्र भेज दिया था और गवर्नर हाउस ने सूची जारी कर दी थी।
विज्ञापन
बता दें कि बीते रविवार को सीएम ने चाचा शिवपाल सहित चार मंत्रियों को अपनी कैबिनेट से बाहर कर दिया था। ये फैसला उन्होंंने विधानमंडल की बैठक के बाद लिया था। बैठक में मौजूद एक कार्यकर्ता के मुताबिक सीएम ने कहा था कि जो भी पार्टी को कमजोर करेगा वो मेरी कैबिनेट में नहीं रहेगा।
विज्ञापन
कार्यकर्ता के मुताबिक सीएम ने बैठक में शिवपाल का जिक्र नहीं किया था बस अमर सिंह पर नाराजगी जताई थी। शिवपाल को निकाले जाने के बाद पार्टी में फिर तनाव बढ़ गया था और शिवपाल समर्थकों ने नारेबाजी भी की थी।