{"_id":"589235974f1c1b5979e810ff","slug":"exit-poll-will-not-be-broadcast-till-8-march","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ मार्च तक एग्जिट पोल के प्रसारण पर चुनाव आयोग ने लगाई रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ मार्च तक एग्जिट पोल के प्रसारण पर चुनाव आयोग ने लगाई रोक
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 02 Feb 2017 02:41 AM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनाव आयोग ने इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया पर एग्जिट पोल के परिणामों के प्रसारण व प्रकाशन पर रोक लगा दी है। यह रोक चार फरवरी से आठ मार्च के बीच लागू रहेगी। इस दौरान कोई भी इन्हें नहीं दिखा पाएगा।
विज्ञापन
प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी टी वेंकटेश ने बताया कि इस संबंध में भारत निर्वाचन आयोग ने अधिसूचना जारी कर दी है। इसके अनुसार चार फरवरी की सुबह सात बजे से आठ मार्च 2017 की शाम 5:30 बजे तक एग्जिट पोल को नहीं दिखाया जा सकेगा।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि इसी तरह आयोग ने ओपिनियन पोल या अन्य किसी चुनाव सर्वेक्षण के परिणामों को भी रोक दिया है। निर्वाचन के प्रत्येक चरण में मतदान सम्पन्न होने के 48 घंटे के दौरान किसी भी तरह के ओपिनियन पोल का प्रसारण नहीं होगा।
विज्ञापन
यह रोक विधानसभा सामान्य निर्वाचन के प्रत्येक चरण का मतदान पूरा होने के अंतिम घंटे के समापन तक 48 घंटे की अवधि के लिए निर्धारित की गई है।