फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Exit poll says SP-BSP-RLD combined gets 30 seats in lok sabha at election 2019 Uttar pradesh

पोल ऑफ पोल्स: यूपी में गठबंधन का कितना चला जादू, सबकी राय जुदा

Mon, 20 May 2019 05:22 AM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: vivek shukla Updated Mon, 20 May 2019 05:22 AM IST
विज्ञापन
Exit poll says SP-BSP-RLD combined gets 30 seats in lok sabha at election 2019 Uttar pradesh
एग्जिट पोल - फोटो : Amar Ujala

लोकसभा चुनाव 2019 के एग्जिट पोल अगर नतीजों में तब्दील होते हैं, तो यूपी में भाजपा को सपा-बसपा-रालोद गठबंधन से झटका लगने जा रहा है। सभी एग्जिट पोल भाजपा की सीटों में गिरावट दर्शा रहे हैं। अलग-अलग एग्जिट पोल में भाजपा को 22 से 68 और गठबंधन को 20 से 45 तक सीट मिल सकती हैं। एग्जिट पोल को सही माने तो कांग्रेस के दो सीटों के पुराने आंकड़े से आगे नहीं बढ़ रही है। कुल सात एग्जिट पोल के अनुमानों के आधार पर भाजपा और गठबंधन को मिलने वाली सीटों का औसत तो यही कहानी कह रहा है।

विज्ञापन


एग्जिट पोल यदि हकीकत में बदलते हैं तो ये भाजपा व कांग्रेस दोनों के लिए सबक हैं। यूपी में सपा-बसपा-रालोद गठबंधन ने भाजपा के अश्वमेध के घोड़े को रोका है। वर्ष 2004 में अपना दल के साथ 73 सीट जीने वाली भाजपा इस बार 74 से ज्यादा सीट जीतने का लक्ष्य लेकर चुनाव मैदान में उतरी थी। भाजपा नेताओं के इस दावे पर एग्जिट पोल ने सवालिया निशान लगा दिए हैं। भाजपा को वर्ष 2014 की तुलना में 15 से 28 सीटों का नुकसान हो सकता है। 
विज्ञापन


जिस समय उत्तरी भारत के अन्य राज्यों में भाजपा की सफलता दर काफी अच्छी रही है, उस समय प्रदेश व केंद्र में भाजपा की सरकारों के बावजूद यूपी में भाजपा के प्रदर्शन को कमतर आंका जा रहा है। गठबंधन से मुकाबले के लिए भाजपा की रणनीति कसौटी पर खरी उतरती नहीं दिख रही है। गठबंधन ने पश्चिमी यूपी, बुंदेलखंड और अवध से लेकर पूर्वी उत्तर प्रदेश तक भाजपा को कड़ी टक्कर दी है। गैर यादव और गैर जाटव मतों की अपने पक्ष मे लामबंदी के भाजपा के दावे भी पुख्ता साबित नहीं हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेठी-रायबरेली तक सिमटी कांग्रेस
एग्जिट पोल सही साबित होते हैं तो कांग्रेस सिर्फ अमेठी और रायबरेली सीट तक सीमित रह जाएगी। गांधी, नेहरू परिवार का गढ़ कही जाने वाली ये दोनों सीट उसे वर्ष 2014 में भी मिली थीं। राहुल को कांग्रेस अध्यक्ष बनाने, प्रियंका गांधी वाड्रा को सक्रिय राजनीति में लाने, राष्ट्रीय महासचिव और पूर्वांचल का प्रभारी बनाने जाने का कांग्रेस को कोई लाभ नहीं मिला है।

गठबंधन का इम्तिहान
दो दशक बाद सपा और बसपा के साथ आने का कितना असर हुआ है, यह तो चुनावी नतीजों से ही पता लगेगा लेकिन यदि एग्जिट पोल सही हैं तो गठबंधन ने काफी हद तक प्रदेश में भाजपा की रफ्तार को रोका है। यदि गठबंधन 20-30 के आसपास सीट जीतता है तो उसका प्रदर्शन कमतर आंका आका जाएगा। लेकिन, उसकी सीट 45 से ज्यादा आई तो चुनावी इम्तिहान में उसे पास माना जाना जाएगा। अलग-अलग एग्जिट पोल में गठबंधन को 20 से 56 सीट दी गई हैं।


भाजपा-गठबंधन पर मतभेद, कांग्रेस पर एक राय
यदि सभी प्रमुख एग्जिट पोल का औसत निकाला जाए तो प्रदेश में भाजपा को 48, गठबंधन को 30 और कांग्रेस को दो सीट मिल सकती हैं। टाइम्स नाऊ-वीएमआर ने जहां भाजपा को 58 सीट दी हैं वहीं, एबीपी-नील्सन ने गठबंधन को 45 सीटें दी हैं। एग्जिट पोल में भाजपा-गठबंधन की सीटों को लेकर अलग-अलग राय है लेकिन सभी ने कांग्रेस को दो ही सीट दी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed