{"_id":"684b384578c7b52d0100b8c1","slug":"exam-results-of-four-courses-declared-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1247492-2025-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: लविविः चार कोर्स के परीक्षा परिणाम घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: लविविः चार कोर्स के परीक्षा परिणाम घोषित
Fri, 13 Jun 2025 01:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Fri, 13 Jun 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
लविविः चार कोर्स के परीक्षा परिणाम घोषित
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय ने सम सेमेस्टर परीक्षा के क्रम में बृहस्पतिवार को चार कोर्स के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए। इनमें बीकॉम, बीबीए, बीबीए आईबी और बीबीए एमए शामिल हैं। विद्यार्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर विस्तृत परीक्षा परिणाम देख सकते हैं। परीक्षा नियंत्रक विद्यानंद त्रिपाठी ने इस संबंध में जानकारी दी। परीक्षा परिणाम में किसी तरह की समस्या आने पर छात्र परीक्षा विभाग में संपर्क कर सकते हैं।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर महाविद्यालयों में सफल कार्यक्रम कराने के लिए तीन शिक्षकों को प्रभारी नामित किया है। कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय की मंजूरी के बाद कुलसचिव विद्यानंद त्रिपाठी ने इसका आदेश जारी कर दिया। कुलसचिव की ओर से जारी आदेश प्रो. अवधेष त्रिपाठी को सभी महाविद्यालयों में सफल कार्यक्रम के लिए प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। प्रो. गीतांजलि मिश्रा को मुख्य परिसर में कार्यक्रमों के संबंघ में प्रभारी बनाया गया है। इसी तरह से प्रो. आरके सिंह को नवीन परिसर के कार्यक्रमों के संबंध में प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।