फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Evidences in MNREGA scam in Uttar Pradesh.

मनरेगा घोटाले में सीबीआई को मिले अहम साक्ष्य

Mon, 09 Mar 2015 12:25 AM IST
विष्णु मोहन/अमर उजाला, लखनऊ
विष्णु मोहन/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 09 Mar 2015 12:25 AM IST
विज्ञापन
Evidences in MNREGA scam in Uttar Pradesh.

सीबीआई को मनरेगा योजना के तहत कुशीनगर में हुई अनियमितता मामले में कई साक्ष्य मिले हैं। इसके बाद सोनभद्र, बलरामपुर, गोंडा, संतकबीर नगर, महोबा और मिर्जापुर में मनरेगा घोटाले की जांच तेज कर दी गई है।

विज्ञापन


सीबीआई इन सभी जिलों से जल्द ही कुछ लोगों को गिरफ्तार करने वाली है। जिन पर शिकंजा कसा जाना है, उनमें खंड विकास अधिकारी से लेकर योजना के क्रियान्वयन से जुड़े अधिकारी, लेखा शाखा के अफसर और ठेकेदार शामिल हैं।
विज्ञापन


बता दें कि कुशीनगर में मनरेगा योजना के तहत धांधली करने के आरोप में गिरफ्तार तत्कालीन जिला पंचायत अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल, अपर मुख्य अधिकारी प्रदीप कुमार और जिला पंचायत सदस्य विजय अग्रवाल को सीबीआई ने पांच दिन की रिमांड लेकर पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें आरोपियों से सीबीआई को कई अहम साक्ष्य मिले हैं। सीबीआई ने उन दस्तावेज को भी अपने कब्जे में ले लिया है, जिन पर कुशीनगर में पुल बनाने का आदेश जारी किया गया था। साथ ही इससे संबंधित भुगतान के दस्तावेज भी अपने हाथ में ले लिए हैं।

हासिल दस्तावेज को सबूत बनाकर करेगी पेश

Evidences in MNREGA scam in Uttar Pradesh.

सीबीआई के सूत्रों का कहना है कि पूछताछ में यह सामने आ गया है कि यहां सरकारी रकम को हड़पने के लिए किस तरह और किसके इशारे पर साजिश रची गई। सीबीआई कुशीनगर से हासिल दस्तावेज को विशेष अदालत के समक्ष बतौर सुबूत पेश करेगी।

सीबीआई के सूत्र बताते हैं कि कुशीनगर की जांच को इस स्तर तक ले आए जाने के बाद सीबीआई अब सोनभद्र, बलरामपुर, गोंडा, संत कबीर नगर, महोबा व मिर्जापुर की जांच में जुट गई है।

इन सभी जिलों में मनरेगा के तहत हुई अनियमितता की पहले से ही जांच कर रही सीबीआई जल्दी ही कुछ लोगों को हिरासत में लेने वाली है।

इनकी औपचारिक गिरफ्तारी की जा सकती है। जिन पर शिकंजा कसा जाना है, उनमें खंड विकास अधिकारी से लेकर योजना के क्रियान्वयन से जुड़े अधिकारी, लेखा शाखा के अफसर व ठेकेदार शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed