फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   everything is ok in smajwadi family says ramgopal yadav

परिवार में जंग: अखिलेश के समर्थन में खुलकर आए मुलायम के एक और भाई

Thu, 15 Sep 2016 11:20 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 15 Sep 2016 11:20 AM IST
विज्ञापन
everything is ok in smajwadi family says ramgopal yadav
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala

अखिलेश यादव और शिवपाल यादव के बीच कथित रूप से तकरार सामने आने के बाद गुरुवार को मुलायम सिंह के एक और भाई और पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता रामगोपाल यादव मीडिया के सामने आए। उन्होंने कहा, अखिलेश को पार्टी के अध्यक्ष पक्ष से हटाकर गलती हुई। उनसे इस्तीफा मांग लिया जाता तो वह दे देते। उन्हें हटाना नहीं चाहिए था।

विज्ञापन


रामगोपाल ने कहा कि नेतृत्व में जानबूझकर न सही, लेकिन अनजाने में उससे गलती हुई है। अखिलेश को बताया जा सकता था कि चुनाव आ रहा है और अध्यक्ष पद का काम शिवपाल देखेंगे। हालांकि, ऐसा सभी पार्टियों में किसी न किसी परिस्थितिवश हो जाता है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा क‌ि अखिलेश ने खुद कहा क‌ि वह ज्यादातर फैसले पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष से पूछकर करते हैं। हालांकि, कुछ फैसले ऐसे थे जो उन्होंने खुद ल‌िए। अगर यूपी जैसे राज्य का मुख्यमंत्री कुछ फैसले खुद ले लेता है तो ये कोई अस्वभाव‌िक बात नहीं। कहीं क‌िसी बात पर हल्का-फुल्का मतभेद हुआ भी है तो वह सुलझ गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: समय-दर-समय अखिलेश और शिवपाल में कैसे बढ़ी तकरार

रामगोपाल पूछेंगे कौन है बाहरी

everything is ok in smajwadi family says ramgopal yadav
डेमो प‌िक - फोटो : amar ujala

रामगोपाल ने बताया क‌ि बाहरी लोगों से उनका इशारा क‌िसकी ओर था ये तो मुख्यमंत्री से बात करने के बाद ही बता सकेंगे। बता दें कि बीते सोमवार से समाजवादी पार्टी और परिवार के बीच शह-मात का खेल चल रहा है।

सोमवार को मुख्यमंत्री ने मुलायम स‌िंह के करीबी दो कैबिनेट मंत्रियों को बर्खास्त किया। इसके अगले ही दिन शिवपाल के करीबी ‌दीपक स‌िंघल से चीफ सेक्रेट्री की कुर्सी छीन ली। 

ये सिलसिला यहीं नहीं रुका। मंगलवार शाम तक मुलायम स‌िंह ने अखिलेश को पार्टी के यूपी अध्यक्ष पद से हटा दिया। बाद में इस पर पलटवार करते हुए अखिलेश ने शिवपाल यादव से कई महत्वपूर्ण विभाग छीन लिए थे।

इसके बाद बुधवार को शिवपाल ने दिल्ली जाकर पार्टी के मुखिया मुलायम स‌िंह से मुलाकात की थी। पार्टी और परिवार के बीच चल रही सियासी उठा-पटक के बीच अखिलेश ने बयान दिया था कि परिवार में सबकुछ ठीक है, लेकिन बाहरी लोग दखल देंगे तो पार्टी कैसे चलेगी?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed