{"_id":"64c15dd249aa98832a0f8bd7","slug":"every-student-has-the-urge-to-be-creative-raebareli-news-c-101-1-slko1034-1624-2023-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: हर विद्यार्थी में रचनात्मक करने की दिखती ललक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: हर विद्यार्थी में रचनात्मक करने की दिखती ललक
Wed, 26 Jul 2023 11:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Wed, 26 Jul 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान (निफ्ट) में अकादमिक सत्र 2023-24 का चार दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम बुधवार को शुरू हुआ। कार्यक्रम में सभी छह विभागों के 141 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया। निफ्ट में फैशन डिजाइन, लेदर डिजाइन, फैशन एवं लाइफ स्टाइल अक्सेसरी, फैशन मैनेजमेंट स्टडीज, फैशन कम्युनिकेशन और फैशन टेक्नोलाॅजी विभाग शामिल है। फैशन मैनेजमेंट में दो वर्षीय पीजी पाठ्यक्रम और अन्य विभागों में चार वर्षीय अंडरग्रेजुएट पाठ्यक्रम चलते हैं, जिनमें देशभर के विभिन्न राज्यों से विद्यार्थी प्रवेश लेते हैं।
निफ्ट के निदेशक डॉ. भारत साह ने निफ्ट की प्रवेश परीक्षा पास कर यहां दाखिला पाने वाले सभी विद्यार्थियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि निफ्ट फैशन एवं डिजाइन के क्षेत्र में देश का सर्वश्रेष्ठ संस्थान है। यहां प्रवेश पान दर्शाता है कि सभी विद्यार्थियों में अपने जीवन में कुछ रचनात्मक करने की ललक है। उन्होंने आह्वान किया कि पढ़ाई के लिए कैंपस में बिताने वाले समय का पूरा लाभ उठाएं। अपने जीवन में अच्छा करें। संस्थान एवं परिवार का नाम रोशन करें। संस्थान में हर प्रकार की गुणवत्तापूर्ण सुविधा मुहैया कराई जाएगी, जिससे अपनी रचनात्मक क्षमताओं का विकास कर सकें।
पहले दिन विद्यार्थियों को निफ्ट की परीक्षा, स्कॉलरशिप, लोन की सुविधा से जुड़ी नीतियों एवं कार्यक्रमों के बारे में बताया गया। सभी ने एक-दूसरे के बारे में जाना। संस्थान के विभिन्न क्लबों एवं गतिविधियों के बारे में जानकारी दी गई। अकादमिक कैंपस समन्वयक डॉ. विद्या राकेश ने सभी विभाग के केंद्र समन्वयकों से परिचय कराया। संयुक्त निदेशक नंदन सिंह बोरा ने प्रशासनिक प्रक्रियाएं बताईं। विद्यार्थियों को विभिन्न विभागों की कक्षाओं, प्रयोगशालाओं एवं संसाधन केंद्र दिखाए गए। उन्होंने बताया कि दूसरे दिन कुछ विशेष व्याख्यान होंगे। विभिन्न प्रकार के पाठ्यक्रमों से रूबरू कराया जाएघा।