फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Every person coming in Uttar Pradesh should be tested instructs CM Yogi Adityanath.

यूपी: मुख्यमंत्री योगी के निर्देश, प्रदेश में आने वाले हर व्यक्ति की करें जांच, 59 नए कोरोना मरीज मिले

Mon, 27 Dec 2021 12:05 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 27 Dec 2021 12:05 PM IST
सार

यूपी में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी ने अफसरों को यूपी की सीमा में आने वाले हर एक व्यक्ति की ट्रेसिंग के साथ टेस्टिंग कराने और बस, रेलवे और एयरपोर्ट पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
Every person coming in Uttar Pradesh should be tested instructs CM Yogi Adityanath.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोविड संक्रमण को रोकने के लिए हर स्तर पर सतर्कता बरतने पर जोर दिया। उन्होंने विदेश और विभिन्न राज्यों से यूपी की सीमा में आने वाले हर एक व्यक्ति की ट्रेसिंग के साथ टेस्टिंग कराने और बस, रेलवे और एयरपोर्ट पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि निगरानी समितियों के माध्यम से गांवों, शहरी वार्डों में बाहर से आने वाले हर एक व्यक्ति की टेस्टिंग कराएं। आवश्यकतानुसार लोगों को क्वारंटीन कर मेडिकल किट उपलब्ध कराई जाए। इंटीग्रेटेड कोविड कमांड सेंटर को 24 घंटे सक्रिय रखा जाए।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि भविष्य की आवश्यकताओं के दृष्टिगत अभियान चलाकर प्रदेश के अस्पतालों में दवा से लेकर अन्य संसाधनों का विकास किया जाए। मॉक ड्रिल कर व्यवस्था की परख कर लें। अब तक 551 ऑक्सीजन प्लांट क्रियाशील हो चुके हैं। प्रत्येक ऑक्सीजन प्लांट के संचालन के लिए कम से कम तीन कार्मिकों की तैनाती की जाए। उन्होंने वेंटिलेटर, एनआईसीयू, पीआईसीयू आदि की जांच करने को भी कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में मिले 59 नए कोरोना मरीज
प्रदेश में रविवार को कोरोना के 59 नए मरीज मिले हैं। इस तरह अब एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 323 हो गई है। इसमें करीब 100 विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं। वहीं, 16 डिस्चार्ज किए गए हैं।


प्रदेश में कोविड मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। बीते 24 घंटों में हुई 1.82 लाख से अधिक सैंपल की जांच में 59 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। नए मिले मरीजों में लखनऊ में 12, गाजियाबाद में 16, गौतमबुद्ध नगर में पांच, गोंडा में चार, प्रयागराज में तीन, वाराणसी, झांसी, मेरठ, अलीगढ़, उन्नाव व बिजनौर में दो-2, कानपुर नगर, मुजफ्फरनगर, मथुरा, लखीमपुर खीरी, गोरखपुर, बाराबंकी और कुशीनगर में एक-एक मरीज मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed