{"_id":"68bca1913418a7ffb90e5f87","slug":"every-person-and-institution-should-join-the-tb-campaign-lucknow-news-c-13-lko1070-1371929-2025-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: हर व्यक्ति और संस्थान टीबी अभियान में जुड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: हर व्यक्ति और संस्थान टीबी अभियान में जुड़े
विज्ञापन
लखनऊ। राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत शनिवार को ठाकुरगंज जिला संयुक्त चिकित्सालय में टीबी मरीजों को गोद लिया गया। इस दौरान बीएन प्रसाद कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग ने 50 टीबी रोगियों को गोद लिया और उन्हें पोषण पोटली वितरित की।
सीएमओ डॉ. एनबी सिंह ने कहा कि टीबी मुक्त जनपद को सुनिश्चित करने के लिए जरूरी है कि हर व्यक्ति, संस्थान प्रधानमंत्री टीबी मुक्त अभियान से जुड़े। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. एके सिंघल ने कहा कि सरकार टीबी मरीजों के पोषण के लिए निक्षय पोषण योजना चला रही है, जिसके तहत टीबी मरीजों को एक हजार रुपये हर माह उसके खाते में भेजी जाती है।
ठाकुरगंज अस्पताल के सीएमएस डॉ. एसपी सिंह ने कहा कि अस्पताल में 350 टीबी मरीज पंजीकृत हैं, जिनमें 125 टीबी मरीजों को पोषण पोटली का वितरण पहले किया जा चुका है और 50 को शनिवार को वितरित की गई। सीएमओ ने इंजीनियरिंग कॉलेज के चेयरमैन महेश सिंह पटेल, निदेशक प्रो. अजीत कुमार सिंह, रजिस्ट्रार विकास कुमार सचान और असिस्टेंट रजिस्ट्रार विनय वर्मा का आभार जताया। इसी क्रम में डॉ. एमसी सक्सेना कॉलेज ने कैरियर मेडिकल कॉलेज के 30 टीबी रोगियों को और काकोरी स्थित यूनिटी पीजी कॉलेज ने काकोरी सीएचसी में पंजीकृत 15 टीबी रोगियों को गोद लेकर पोषण पोटली वितरित किया। इसमें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र काकोरी के अधीक्षक डॉ. केडी मिश्रा मौजूद रहे।