फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Events in the city today

Lucknow News: सिटी में आज

Sun, 31 Aug 2025 02:23 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 31 Aug 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
Events in the city today
ट्रैवल मेला
विज्ञापन


अमर उजाला एवं थॉमस कुक की ओर से ग्रैंड ट्रैवल मेला निरालानगर के होटल द रेगनेंट में सुबह 10 से रात 8 बजे तक।

गणेशोत्सव

मराठी समाज की ओर से राम मनोहर लोहिया लॉन में पद्मिनी कोल्हापुरी की उपस्थित में मुंबई के कलाकारों के सांस्कृतिक कार्यक्रम रात 8 बजे से।

अलीगंज का राजा की विसर्जन शोभायात्रा गुलाब वाटिका अपार्टमेंट नेहरू बाल वाटिका पार्क के पास अलीगंज शाम 4 बजे।

महोत्सव

श्री राधा रमण बिहारी मंदिर (इस्कॉन) सुशांत गोल्फ सिटी में राधाष्टमी महोत्सव सुबह 4:30 से रात 8:30 बजे तक।

नृत्य

उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी की ओर से कथकाचार्य पंडित लच्छू महाराज की स्मृति में संत गाडगेजी महाराज प्रेक्षागृह गोमतीनगर में कथक नृत्य शाम 6 बजे से।

मंचन

अलग-दुनिया सामाजिक, सांस्कृतिक संस्था का जनसमस्याओं की ओर ध्यानाकर्षित करता नाटक ''सावधान सीवर खुला है'' का मंचन सुषमा हाॅस्पिटल के पीछे शाम 4:30 बजे से।
विज्ञापन


रक्तदान

बीरबल साहनी मार्ग स्थित श्री श्याम मंदिर में अग्रवाल समाज लखनऊ की ओर से रक्तदान शिविर सुबह 10 बजे से।

भजन संध्या

बीरबल साहनी मार्ग स्थित श्री श्याम मंदिर में लाडली जन्मोत्सव पर भजन संध्या शाम 7:30 बजे से।

प्रशिक्षण

नागरिक सुरक्षा कोर प्रखंड इंदिरानगर की ओर से गाजीपुर फायर स्टेशन पर सिविल डिफेंस व अग्निशमन विभाग का फायर फाइटर्स एवं वार्डेन का प्रशिक्षण कार्यक्रम सुबह 10 बजे से।
विज्ञापन
विज्ञापन


परामर्श शिविर

लोकतंत्र सेनानी कल्याण मंच का मौसमी बीमारियों डेंगू व वायरल के बचाव पर आयुर्वेदिक परामर्श शिविर लालबाग स्थित कस्तूरबा नारी शाला में शाम 4 से 6 बजे तक।


जयंती

अर्जक संघ एवं शोषित वर्ग संयुक्त मंच की ओर से संस्था के संस्थापक रामस्वरूप वर्मा की 125वीं जयंती गांधी भवन में दोपहर 2 बजे से। सपा मुखिया अखिलेश यादव मौजूद रहेंगे।

कांफ्रेंस

सेंट्रल इंडिया रीजनल काउंसिल ऑफ आईसीएआई की लखनऊ शाखा की ओर से राष्ट्रीय सम्मेलन होटल दयाल गेटवे में सुबह 10 बजे से।

आगमन

अभिनेत्री जरीन खान का आगमन गोमतीनगर विभूतिखंड के समिट बिल्डिंग में प्रथम तल पर शाम 6 बजे।

बैठक

उत्तराखंड महोत्सव-2025 (9 से 18 नवंबर तक) की तैयारी के लिए मोहन सिंह बिष्ट सभागार, उत्तराखंड महापरिषद भवन में कुर्मांचल नगर में शाम 4 बजे।

अखिल भारतीय ब्रह्म समाज की मासिक बैठक केंद्रीय कार्यालय मुण्डावीर परिसर पकरी आलमबाग में सायं 4 से 6 बजे तक।

जाति दिवस

विमुक्त व घुमंतू जातियों के कल्याण के लिए विमुक्त जाति दिवस समारोह गोमतीनगर के भागीदारी भवन में सुबह 11 बजे।

सम्मान

सलाम लखनऊ की ओर से गौहर-ए-हिंद सम्मान समारोह प्रेस क्लब में शाम 4 बजे।

खेल

यूपी टी-20 लीग में इकाना स्टेडियम में गौर गोरखपुर लॉयंस बनाम कानपुर सुपरस्टार्स दोपहर 3:00 बजे। नोएडा किंग्स बनाम मेरठ मावरिक्स शाम 7:30 बजे।

केंद्रीय विद्यालय की अंडर-17 राष्ट्रीय स्कूली हॉकी प्रतियोगिता मो. शाहिद स्टेडियम में सुबह नौ बजे से।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed