फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Eve teasing case in lucknow

12 किलोमीटर से पीछा कर रहे लड़कों को लड़कियों ने सबक सिखाया

Wed, 15 Jul 2015 11:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ Updated Wed, 15 Jul 2015 11:34 AM IST
विज्ञापन
Eve teasing case in lucknow

कार सवार दुस्साहसी शोहदे मंगलवार शाम आलमबाग इलाके में कोचिंग से निकली तीन छात्राओं से 12 किमी.तक छेड़खानी करते रहे। टेम्पो से घर लौट रही छात्राओं ने शोहदों का दुस्साहस बढ़ते देख अपने परिवारीजनों को फोन किया।

विज्ञापन


बंधरा इलाके में पुलिस ने लोगों की मदद से घेराबंदी करके कार पकड़ी और दो शोहदों को धर-दबोचा,जबकि दो भाग निकले। एसओ बंथरा राममूर्ति यादव ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली तीन छात्राएं आलमबाग इलाके में एक कोचिंग में पढ़ती हैं।
विज्ञापन


तीनों छात्राएं मंगलवार शाम छह बजे कोचिंग से निकलीं और घर जाने के लिए टेम्पो में बैठ गईं। इस बीच एक कार उनके पास से गुजरी। उसमें सवार चार युवकों ने अश्लील फब्तियां कसकर छेड़खानी शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीनों छात्राएं कार सवार युवकों की हरकत को नजरअंदाज करती रहीं। शोहदों ने अपनी कार को टेम्पो के साथ दौड़ाना शुरू कर दिया। कभी पास पहुंचकर फब्तियां कसते हुए टेम्पो को ओवरटेक करते। इसके बाद रफ्तार धीमी कर टेम्पो को आग निकलने का मौका देते। बराबर में आने पर फब्तियां कसते।

घरवालों को फोन करके बुलाया,शोहदों की जमकर हुई पिटाई

Eve teasing case in lucknow

कृष्णानगर इलाके से गुजरने के दौरान छात्राओं ने शोहदों को हद से बाहर जाते देख सबक सिखाने का इरादा बनाया। एक छात्रा ने अपने भाई पुलिसकर्मी को फोन करके शोहदों की करतूत के साथ कार का नंबर बताया।

दूसरी ने एक गांव के प्रधान अपने पिता को कॉल की। इस तरह तीनों छात्राओं के परिवारीजन बंथरा इलाके में कानपुर रोड स्थित हनुमान मंदिर के पास एकत्र हो गए। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। थोड़ी ही देर में घेराबंदी कर ली गई। इस बीच एक टेम्पो के आगे पीछे चलती कार नजर आई। नागरिकों की मदद से पुलिस टीम ने कार रोकी और उस पर सवार दो युवकों को हिरासत में ले लिया,जबकि दो युवक भाग निकले।

हत्थे चढ़े शोहदों की पहचान कानपुर के चकेरी निवासी शाहिद व दानिश के रूप में हुई। उन्होंने कुबूला कि आदिल व मुकीम मौके से भागे हैं। पुलिस ने आदिल व मुकीम की तलाश के साथ शाहिद और दानिश से पूछताछ शुरू की। पता चला कि चारों बिगड़ैल युवक अक्सर मौज-मस्ती करने निकलते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed