फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Establishment of STEM lab will make the study of science and mathematics easier

Lucknow News: स्टेम लैब की स्थापना से विज्ञान व गणित की पढ़ाई होगी आसान

Wed, 19 Mar 2025 02:18 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Mar 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
Establishment of STEM lab will make the study of science and mathematics easier
लैब को देखते शिक्षाधिकारी। 
लखनऊ। विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित में रुचि रखने वाले छात्र-छात्राएं अब स्टेम लैब के माध्यम से अपनी कल्पना को उड़ान दे सकेंगे। इस लैब की स्थापना राजकीय बालिका इंटर कॉलेज (जीजीआईसी) जियामऊ नरही में की गई है। लैब की शुरूआत मंडलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार ने की। उन्होंने पांच राजकीय कॉलेजों की छात्राओं को लैब से जुड़ी कई जानकारियां भी दीं।
विज्ञापन

स्टेम लैब से छात्रों को विज्ञान, तकनीक और गणित की बारीकियों को समझने में आसानी होगी। मंगलवार को जीजीआईसी जियामऊ नरही, जीजीआईसी सरोसा भरोसा, जीजीआईसी शाहमीना रोड, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जीजीआईसी चिनहट की छात्राओं को लैब के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन




मंडलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी ने कहा, भारत में पारंपरिक शिक्षा प्रणाली अभी भी पुस्तकों पर केंद्रित है। पुस्तकों के अतिरिक्त बच्चों को विषय का व्यावहारिक ज्ञान देना भी आवश्यक है और यही कार्य स्टेम लैब करता है। इस मौके पर प्रधानाचार्य डॉ रागिनी मिश्रा सहित सभी शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




बच्चों को होंगे ये लाभ

- कौशल विकसित होगा।
- विज्ञान, तकनीक, इंजीनियरिंग व गणित का मिलेगा व्यवहारिक ज्ञान।



- रचनात्मक सोच को मिलेगा बढ़ावा।

- समावेशी व व्यावसायिक विकास को बढ़ावा मिलेगा।



सामने खतरा है तो चश्मा करेगा सतर्क, खेत में जानवर पहुंचा तो बजेगा अलार्म


राजकीय बालिका इंटर कॉलेज जियामऊ नरही में छात्राओं ने अपने वैज्ञानिक प्रतिभा का भी परिचय दिया। छात्रा कोमल अवस्थी ने दृष्टिबाधित लोगों के लिए स्मार्ट चश्मा बनाया। इसमें यह खूबी है कि इसे लगाने के बाद यदि सामने गड्ढा या वाहन आता है तो फौरन चश्मा सतर्क कर देगा। जियामऊ की छात्रा सुरभि ने फार्मर प्रोटक्शन सिस्टम बनाया है। यह खेत में जानवर के घुसते ही सक्रिय हो जाएगा। यहां कुल 60 वैज्ञानिक मॉडल प्रस्तुत किए गए हैं।



बच्चों ने बनाए ये भी मॉडल

छात्रा नेहा गुप्ता ने पॉल्यूशन कंट्रोल वर्किंग मॉडल, लक्ष्मी सिंह ने थ्री डी होलोग्राम, प्राची शर्मा, अनुष्का रावत ने एस्केलेटर बेल्ट, स्नेहा देवी ने रोबोट, कुमकुम पांडेय, स्वाति द्विवेदी ने ऑटोमेटिक रैन डिटेक्टर मॉडल, नैना व सिमरन, काजल ने रैनवाटर हार्वेस्टिंग मॉडल, मुस्कान राय ने योग और सूत्र का मॉडल, पर्णिका शुक्ला ने हैंड स्लिप और फ्रैक्चर हैंड मॉडल, नूरसबा व विनी सिंह ने प्लांट सेल मॉडल पेश किया।
नेहा प्रथम, कोमल रहीं दूसरे स्थान पर

प्रदर्शनी में प्रथम स्थान छात्रा नेहा को मिला। कोमल अवस्थी दूसरे और तीसरे स्थान पर परिणिता शुक्ला रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed