फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Entry of heavy vehicles closed in the city

Lucknow News: शहर में भारी वाहनों का प्रवेश बंद

Tue, 29 Oct 2024 12:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 29 Oct 2024 12:50 AM IST
विज्ञापन
Entry of heavy vehicles closed in the city
रायबरेली। धनतेरस से शहर के बाजारों में भीड़ बढ़ जाती है। ऐसे में जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए यातायात व्यवस्था बदल दी गई है। इसके लिए रूट डायवर्जन चार्ट जारी कर दिया गया है। शहर में 29 अक्तूबर से एक नवंबर की रात तक भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। शहर में एकल रूट की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन


धनतेरस से दिवाली तक शहर में जाम की समस्या के निस्तारण को लेकर यातायात पुलिस चुस्त हो गई है। मंगलवार से शहर का यातायात बदले हुए रूट चार्ट से चलेगा। नई व्यवस्था के तहत सुल्तानपुर की ओर जाने वाले भारी वाहन बनवारीपुर सुल्तानपुर रोड पर रोके जाएंगे। मोहनगंज, जगदीशपुर अमेठी से आने वाले वाहन पावर ग्रिड अमावां पर रोक दिए जाएंगे।
विज्ञापन


कानपुर-रायबरेली हाईवे पर लालगंज से राजघाट आने वाले वाहनों की शहर में नो इंट्री रहेगी। अब यह वाहन लालगंज से उन्नाव वाया लखनऊ जाएंगे। रायबरेली शहर के अंदर अस्पताल चौराहा से खालसा चौक जाने के लिए चार पहिया वाहन सुबह 9:30 से रात 11:30 तक प्रवेश नहीं कर सकेंगे। शहर के भीतर दीवानी गेट से कोतवाली गेट, घंटाघर, कैपरगंज की ओर जाने वाले चार पहिया वाहन, ई-रिक्शा का प्रवेश सुबह 9:30 से रात 11:30 बजे तक प्रतिबंधित रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


खोया मंडी, सराफा बाजार से कैपरगंज भी चार पहिया वाहन और ई-रिक्शा, ऑटो नहीं जाएंगे। सुबह 9:30 बजे से रात 11:30 बजे तक इस रूट पर इनका प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। शहर में सिंडीकेट बैंक, रेलवे स्टेशन रोड तिराहा से घंटाघर पर भी चार पहिया वाहन, ई-रिक्शा और ऑटो नहीं जाएंगे। इन पर सुबह 9:30 बजे से रात 11:30 बजे तक प्रतिबंध रहेगा।

राम कृपाल मार्केट से घंटाघर रोड पर भी चार पहिया वाहन नहीं चलेंगे। इसी तरह मिलन सिनेमा से कैपरगंज तक भी चार पहिया वाहन, ई-रिक्शा और ऑटो सुबह 9:30 से रात 11:30 बजे तक नहीं चलेंगे।


सवारी वाहन भी बाजार में नहीं घूम सकेंगे
धनतेरस से लेकर दिवाली तक सवारी वाहनों को भी पीक ऑवर में रोक दिया गया है। ऐसे में लोगों को बाइक या पैदल बाजार और शहर में घूमना पड़ेगा। ई-रिक्शा और ऑटो तक नहीं चलेंगे। केवल सिविल लाइन से फिरोज गांधी काॅलेज रोड से बस स्टैंड तक ही सवारी वाहन चलेंगे। शहर के भीतरी हिस्से में कोई भी सवारी वाहन और चार पहिया वाहन नहीं चलेगा।



प्रमुख चौराहों पर पुलिस तैनात
धनतेरस और दिवाली को लेकर रूट चार्ट जारी कर दिया गया है। मंगलवार से शहर के यातायात नई व्यवस्था से चलेगा। नियम तोड़ने पर कार्रवाई होगी। सभी प्रमुख चौराहों पर यातायात पुलिस की तैनाती की गई है। यह रूट चार्ट 29 अक्तूबर से एक नवंबर तक लागू रहेगा।
- अजय सिंह तोमर, यातायात प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed