{"_id":"673e5691e0631b3b71038954","slug":"ensure-five-percent-budget-for-women-and-children-lucknow-news-c-13-1-lko1029-960989-2024-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: महिलाओं, बच्चों के लिए पांच फीसदी बजट करें सुनिश्चित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: महिलाओं, बच्चों के लिए पांच फीसदी बजट करें सुनिश्चित
विज्ञापन
लखनऊ। मंडलायुक्त ने कहा कि मंडल के हर जिले में डीएम ग्राम पंचायत डेवलपमेंट प्लान के तहत महिलाओं और बच्चों के लिए पांच फीसदी बजट सुनिश्चित करें। एनीमिया को रोकना प्राथमिकता है। इलाज से अधिक बचाव पर ध्यान देने की जरूरत है, जिससे महिलाओं व बच्चों का पोषण बेहतर हो सके।
डॉ. रोशन जैकब ने बुधवार को कार्यालय में बाल अधिकार दिवस पर आयोजित गोष्ठी में ये बातें कहीं। संयुक्त राष्ट्र बाल अधिकार समझौते (यूएनसीआरसी) के 35 वर्ष और यूनिसेफ के भारत में 75 वर्ष पूरे होने पर आयोजित की गई थी। इसमें लखनऊ, सीतापुर, लखीमपुर, उन्नाव और हरदोई के डीएम, सीडीओ समेत अन्य संबंधित विभाग के अफसर शामिल हुए। यूनिसेफ यूपी प्रमुख डॉ. जकारी ऐडम ने कहा कि यूनिसेफ यूपी में सरकार व सभी हितधारकों के साथ मिलकर बच्चों के स्वास्थ्य, शिक्षा, सुरक्षा एवं सहभागिता के अधिकारों को सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है।
मंडलायुक्त ने तंबाकू पदार्थों की स्कूल के आसपास बिक्री को तत्काल रोकने के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी स्कूल के आसपास तंबाकू के उत्पाद बिक रहे हैं तो उसे रोका जाए। दुकानदार को नोटिस जारी कर कार्रवाई करें। यूनिसेफ के प्रबंधक डॉ अमित मेहरोत्रा ने बताया कि लखनऊ मंडल में 1.25 करोड़ बच्चे हैं, जो मंडल की लगभग 43 फीसदी जनसंख्या है। मंडल में पूर्ण टीकाकरण की दर 2015-16 में 53% से 2019-21 में 66% हो गई।