केजीएमयू में कोरोना पॉजिटिव वृद्धा की मौत मामले में जांच के आदेश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्हें 20 जून को महानगर स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया। यहां भी मरीज को आराम नहीं हुआ। 22 जून को जांच में कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उन्हें केजीएमयू भेज दिया गया। परिजनों का आरोप है कि सीएमओ कार्यालय से फोन करके मरीज को बाई पेप मशीन के साथ केजीएमयू शिफ्ट कराने की बात कही। क्योंकि मरीज को ऑक्सीजन की जरूरत थी।
आरोप है कि एंबुलेंस से मरीज को लेकर केजीएमयू पहुंचे। यहां काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। मरीज के बेटे नसीम ने बताया कि करीब 45 मिनट तक एंबुलेंस में पड़े रहने की वजह से उन्हें झटके आने लगे और सांस उखड़ने लगी। काफी मशक्कत के बाद मरीज को भर्ती किया गया। लेकिन ठीक से इलाज नहीं किया गया। 7:45 बजे उन्हें मौत की सूचना दे दी गई।
चिकित्सा अधीक्षक को भी जारी किया पत्र
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री व चिकित्सा शिक्षा मंत्री से शिकायत कर स्थिति की जानकारी दी गई है। फिलहाल इस शिकायत के बाद से चिकित्सा शिक्षा मंत्री के ओएसडी अनिल बाजपेई ने केजीएमयू प्रशासन से पूरे मामले की जांच कराने को कहा है। उन्होंने इस संबंध में चिकित्सा अधीक्षक को पत्र भी जारी किया है।
दूसरी तरफ केजीएमयू के मीडिया प्रभारी डॉ. सुधीर सिंह ने बताया कि मरीज के इलाज में किसी तरह की लापरवाही नहीं की गई है। फिर भी चिकित्सा शिक्षा मंत्री के ओएसडी को जांच कर स्थिति से अवगत करा दिया जाएगा।