{"_id":"5da4b6ef8ebc3e939e47143c","slug":"enforcement-directorate-will-soon-register-case-in-saharanpur-illicit-mining-case","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर खनन घोटाले में ईडी जल्द दर्ज करेगा मुकदमा, दी तत्कालीन डीएम की खंगाली जा रही कुंडलियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारनपुर खनन घोटाले में ईडी जल्द दर्ज करेगा मुकदमा, दी तत्कालीन डीएम की खंगाली जा रही कुंडलियां
Tue, 15 Oct 2019 12:50 AM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Amulya Rastogi
Updated Tue, 15 Oct 2019 12:50 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Mining.com
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर में हुए खनन घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) भी जल्द मुकदमा दर्ज करने की तैयारी में है। ईडी खनन की अवधि में वहां तैनात रहे डीएम अजय कुमार सिंह व पवन कुमार सिंह की संपत्ति की जांच में जुटा है।
ईडी ने इस मामले की जांच शुरू करने से पहले सीबीआई की ओर से 30 सितंबर को दर्ज एफआईआर प्राप्त कर जांच शुरू कर दी है। जांच के दायरे में आए इन दोनों आईएएस अफसरों के कई करीबियों के बारे में भी पड़ताल की जा रही है।
इन सभी की चल-अचल संपत्ति का ब्योरा जुटाया जा रहा है। पिछले दिनों दोनों अफसरों के खिलाफ सीबीआई ने मुकदमा दर्ज कर उनके यहां छापे मार कर चुकी है। छापे में अजय कुमार सिंह के यहां से 15 लाख रुपये नकद व संपत्तियों के दस्तावेज बरामद किए थे। हालांकि पवन कुमार सिंह के यहां से ऐसी कोई बरामदगी नहीं हुई थी।
विज्ञापन
सहारनपुर में यह घोटाला 2012 से 2015 के दौरान हुआ था। जांच में सामने आया है कि आला अफसरों ने ई टेंडर प्रक्रिया का पालन नहीं किया और नियमों की अनदेखी कर 13 खनन पट्टों का नवीनीकरण कर दिया था। सीबीआई इससे पहले हमीरपुर, फतेहपुर, कौशांबी व देवरिया के मामलों में भी एफआईआर दर्ज कर चुकी है।

अब तक 8 अफसरों के नाम आए सामने
इस मामले में अब तक 8 आईएएस अफसरों के नाम सामने आए हैं। इनमें से ज्यादातर अधिकारी घोटाले के समय बतौर डीएम वहां तैनात थे। जिन अफसरों के खिलाफ सीबीआई केस दर्ज कर चुकी है, उनमें बी चंद्रकला, अभय, विवेक, देवी शरण उपाध्याय, संतोष राय, जीवेश नंदन, अजय कुमार सिंह व पवन कुमार सिंह शामिल हैं।