फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Enforcement Directorate team inquired from IAS B Chandrakala in UP Mining scam

अवैध खनन: आईएएस बी चन्द्रकला से प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने की पूछताछ

Wed, 30 Jan 2019 01:30 PM IST
sapna singla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: sapna singla Updated Wed, 30 Jan 2019 01:30 PM IST
विज्ञापन
Enforcement Directorate team inquired from IAS B Chandrakala in UP Mining scam
आईएएस बी. चन्द्रकला

उत्तर प्रदेश में हुए अवैध खनन मामले में सीबीआई ओर प्रवर्तन निदेशालय की टीम लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में ईडी ने लखनऊ में आईएएस बी. चंद्रकला से पूछताछ की। उन पर नियमों का उल्लंघन कर ठेका देने का आरोप है। इसके पहले सीबीआई की टीम उनके नोएडा स्थित घर की तलाशी भी ले चुकी है।

विज्ञापन




इसी मामले में पहले प्रवर्तन निदेशालय ने खनन से जुड़े 11 कारोबारियों को समन जारी कर लखनऊ में सोमवार को तलब किया था। खनन कारोबारियों और उनसे जुड़े लोगों से लगातार पूछताछ कर उनके बयान दर्ज कर साक्ष्य जुटाया। अवैध खनन और सिंडीकेट से जुड़े इन कारोबारियों ने अकूत संपत्ति एकत्र की है। इन कारोबारियों की संपत्ति की जांच करने के लिए सीबीआई ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को जांच के लिए पत्र भेजा था।
विज्ञापन


इससे पहले अवैध खनन के मामले में हमीरपुर की पूर्व जिलाधिकारी बी चंद्रकला प्रवर्तन निदेशालय में पेश नहीं हुईं थी। उन्हें ईडी ने पूछताछ के लिए बुलाया था। लेकिन उन्होंने खुद न आकर अपना वकील भेज दिया था। इसके बाद ईडी ने दोबारा समन जारी कर आज पूछताछ की। आपको बता दें कि बी चंद्रकला समेत 11 लोगों के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय ने पिछले दिनों केस दर्ज करते हुए उन्हें पूछताछ के लिए सम्मन जारी किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रवर्तन निदेशालय ने बी चंद्रकला से उनकी संपत्तियों के बारे में जानकारी मांगी है। साथ ही हमीरपुर में डीएम रहते हुए उन्होंने किन किन लोगों को अवैध खनन में लाभ पहुंचाया, इसके बारे में भी पूछताछ की जाएगी।


मालूम हो कि इस महीने के शुरुआत में सीबीआई ने बी चंद्रकला समेत 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज करते हुए अवैध खनन मामले की जांच शुरू की थी। एफआईआर लिखे जाने के दो दिनों के बाद सीबीआई ने बी चंद्रकला के लखनऊ स्थित आवास समेत लगभग एक दर्जन स्थानों पर छापेमारी की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed