फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Energy Minister Srikant Sharma sends defamation notice to Congress state president

पीएफ घोटाला: ऊर्जा मंत्री ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा मानहानि का नोटिस, लगाए थे संगीन आरोप

Thu, 07 Nov 2019 03:44 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 07 Nov 2019 03:44 PM IST
विज्ञापन
Energy Minister Srikant Sharma sends defamation notice to Congress state president
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू और ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा - फोटो : अमर उजाला

यूपी के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को पीएफ घोटाले में संगीन आरोप लगाने पर मानहानि का नोटिस भेजा है। बता दें कि लल्लू ने श्रीकांत शर्मा पर दुबई की यात्रा करने और बिजली विभाग के कर्मचारियों का पैसा दाऊद की कंपनी में लगाने के आरोप लगाए थे।

विज्ञापन


दरअसल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा था कि बिजली कर्मचारियों के पीएफ की राशि डीएचएफएल में निवेश करने का मुद्दा केवल भ्रष्टाचार ही नहीं बल्कि देश की सुरक्षा से भी जुड़ा हुआ है। उन्होंने ऊर्जा मंत्री से सवाल किया था कि सितंबर-अक्तूबर 2017 में वह किस प्रयोजन से दुबई गए थे और कैसे कर्मचारियों के पसीने की कमाई का पैसा देश के प्रति संदिग्ध एवं डिफाल्टर कंपनी को दिया गया। प्रदेश कांग्रेस ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से ऊर्जा मंत्री को तत्काल बर्खास्त करने की मांग की थी।
विज्ञापन


वहीं, ऊर्जा मंत्री ने लल्लू के इन आरोपों का जवाब देते हुए कहा था कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष लल्लू मीडिया में प्रसिद्धि के लिए बचकाने और मनगढ़ंत आरोपों पर उतर आए हैं। उन्होंने कहा कि आज तक वह कभी विदेश दौरे पर गए ही नहीं तो किस आधार पर वह ऐसा निराधार आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्हें लगता है कि अपने झूठ के दम पर चर्चा में आ जाएंगे। उन्होंने कहा कि उनके नेता छुट्टियां मनाने विदेश जाते-आते रहते हैं। उन्हें हिसाब ही लगाना है तो राहुल गांधी के दौरों का लगाएं कि वह एसपीजी प्रोटेक्टी होने के बाद भी बिना सुरक्षा गोपनीय तरीके से विदेशी दौरों में क्या करते हैं? ऊर्जा मंत्री ने कहा कि बिजली कर्मचारी मेरे परिवार का हिस्सा हैं। उनका पैसा पूरी तरह से सुरक्षित है। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई शुरू हो गई है। घोटालेबाजों की संपत्ति कुर्क की जाएगी। पलटवार के बाद अब ऊर्जा मंत्री ने लल्लू को मानहानि का नोटिस भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed