फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Energy Minister Shrikant Sharma said, information about power cut should be given to the common consumer

ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा बोले, आम उपभोक्ता को दी जाए बिजली कटौती की जानकारी

Tue, 28 Sep 2021 11:52 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 28 Sep 2021 11:52 PM IST
सार

उन्होंने कटौती के  घंटों की भरपाई की अतिरिक्त आपूर्ति से सुनिश्चित करने को कहा है।

विज्ञापन
Energy Minister Shrikant Sharma said, information about power cut should be given to the common consumer
ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा - फोटो : amar ujala

विस्तार

ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कहा है कि किसी भी प्रकार के शटडाउन या बिजली कटौती की जानकारी आम उपभोक्ता को जरूर दी जाए। उन्होंने आपूर्ति निगरानी तंत्र को और प्रभावी बनाने पर जोर देते हुए कहा है कि 132 केवी क्षमता तक के सभी उपकेंद्रों को सुपरवाइजरी कंट्रोल एंड डाटा एक्यूजिशन (स्काडा) नेटवर्क से जोड़ा जाए जिससे आपूर्ति व व्यवधान की स्थिति की रियल टाइम जानकारी मिल सके। उन्होंने कटौती के  घंटों की भरपाई की अतिरिक्त आपूर्ति से सुनिश्चित करने को कहा है।

विज्ञापन


ऊर्जा मंत्री ने मंगलवार को स्टेट लोड डिस्पैच सेंटर (एसएलडीसी) व सोशल मीडिया सेल के निरीक्षण के दौरान ये निर्देश दिए। उन्होंने एसएलडीसी मुख्यालय पर ट्रांसमिशन उपकेंद्रों, लाइनों के निगरानी तंत्र और आपूर्ति व्यवस्था की सघन मॉनिटरिंग के लिए बनाए गए कमांड सेंटर का भी निरीक्षण किया। उन्होंने ट्रांसमिशन कार्पोरेशन के एमडी को निर्देश दिया कि अभी तक जो भी 132 केवी उपकेंद्र स्काडा नेटवर्क से नहीं जुड़े हैं उन्हें शीघ्र इससे जोड़ा जाए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वितरण निगम के अधिकारियों का एसएलडीसी के अधिकारियों से समन्वय रहे जिससे ट्रांसमिशन तंत्र से किसी भी प्रकार की कटौती की जानकारी कम से कम एक दिन पहले प्रभावित क्षेत्र के उपभोक्ताओं को अवश्य हो जाए। उन्होंने पावर कार्पोरेशन के अध्यक्ष को भी अपने स्तर से आपूर्ति की निगरानी के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऊर्जा मंत्री ने अधिकारियों से कहा कि सौर परियोजनाओं से 100 फीसदी बिजली की निकासी सुनिश्चित की जाए। पावर कार्पोरेशन के  सोशल मीडिया सेल के  निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि फेसबुक और ट्विटर पर आ रही शिकायतों की रियल टाइम मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए। उपभोक्ताओं को सही जानकारी व शिकायत पर सही जवाब भी दिया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed