फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Energy Minister Shrikant Sharma gave strict instructions to officers, expressed displeasure

ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने दिए अफसरों को सख्त निर्देश, जताई नाराजगी

Mon, 23 Nov 2020 08:36 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 23 Nov 2020 08:36 PM IST
विज्ञापन
Energy Minister Shrikant Sharma gave strict instructions to officers, expressed displeasure
मंत्री श्रीकांत शर्मा - फोटो : अमर उजाला
स्मार्ट मीटर को लेकर आ रही शिकायतों को देखते हुए अधिकारियों को सभी स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं से व्यक्तिगत रूप से फीडबैक लेने को कहा गया है। सोमवार को ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने विभागीय समीक्षा बैठक में अधिकारियों को एक महीने में सभी स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं से संपर्क कर उनसे फीडबैक लेकर समस्याओं को दूर कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने पावर कॉर्पोरेशन के साथ ही विद्युत वितरण कंपनियों के प्रबंध निदेशकों को भी अपने स्तर से इसकी नियमित समीक्षा करने को कहा है। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं की संतुष्टि जरूरी है। उन्होंने बिलिंग की शिकायतों पर प्रभावी कार्रवाई न होने पर नाराजगी जताते हुए शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। कहा कि  यह सुनिश्चित किया जाए कि उपभोक्ता को समय पर सही बिल मिले।
विज्ञापन


गलत बिलिंग के मामलों में संबंधित बिलिंग एजेंसी के खिलाफ  कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि उपकेंद्र के स्टॉफ  के साथ बिजली कंपनी के प्रबंध निदेशक, निदेशक व अन्य अभियंता भी फीडरों की पेट्रोलिंग करें। इस दौरान वे स्थानीय स्तर पर उपभोक्ताओं से संवाद भी करें। उनकी समस्याओं को सुनकर उनका निस्तारण सुनिश्चित कराएं और सस्ती व निर्बाध बिजली के लिए नियमित बिल भुगतान के लिए प्रेरित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed