फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Endoscopy of children can also be done in Lohia Institute

Lucknow News: लोहिया संस्थान में बच्चों की भी इंडोस्कोपी हो सकेगी

Thu, 24 Oct 2024 03:36 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Oct 2024 03:36 AM IST
विज्ञापन
Endoscopy of children can also be done in Lohia Institute
लखनऊ। डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में अब बच्चों की भी इंडोस्कोपी हो सकेगी। इसके लिए संस्थान में 20 लाख रुपये का कैप्सूल इंडोस्कोपी सिस्टम आने वाला है। शासन से मंजूरी के बाद इसकी खरीद की जा रही है। सरकारी संस्थानों में यह जांच अभी तक पीजीआई में ही संभव थी।
विज्ञापन




संस्थान के प्रवक्ता प्रो. भुवन चंद्र तिवारी ने बताया कि सरकार ने लोहिया संस्थान को बजट में मशीन व उपकरण मद में 250 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। इसी से पीडियाट्रिक हेपाटोलॉजी विभाग में कैप्सूल इंडोस्कोपी सिस्टम वर्कस्टेशन की खरीद होनी है। इसके बाद यहां बच्चों की इंडोस्कोपी आसानी से होगी।
विज्ञापन


छोटी आंत की भी हो सकेगी जांच

इंडोस्कोपी में व्यक्ति को कैमरा लगा हुआ कैप्सूल निगलने के लिए दिया जाता है। इसकी मदद से मॉनीटर पर इमेज देखी जाती है, जिससे छोटी आंत की जांच करना संभव हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




पेट का रक्तस्राव रोकने में भी मिलेगी मदद



संस्थान में 35 लाख रुपये की लागत वाले आटरी विद आर्गन प्लाज्मा कोगलेशन को भी मंजूरी मिली है। इस उपकरण से पेट में होने वाले रक्तस्राव को रोका जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed