फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Encounter in lucknow two nabbed

लखनऊ : पिकनिक स्पॉट के जंगल में मुठभेड़, एक लुटेरे को लगी गोली, दूसरा गिरफ्तार

Mon, 05 Apr 2021 01:27 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 05 Apr 2021 01:27 AM IST
सार

  • खुर्रम नगर में शराब की दुकान से कैश लूटकर भागे थे बदमाश
  • आरोपियों के पास से दो तमंचे, कारतूस, बाइक और लूट की रकम बरामद

विज्ञापन
Encounter in lucknow two nabbed
मुठभेड़ स्थल... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदिरा नगर थाना क्षेत्र के खुर्रम नगर चौराहे पर रविवार देर शाम शराब की दुकान से दो बदमाश तमंचे के बल पर नकदी लूट कर भाग गए। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी की और कुछ देर बाद ही पिकनिक स्पॉट के जंगल में बदमाशों के घेर लिया। इस पर बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है जबकि दूसरे को दबोच लिया गया। आरोपियों के पास से दो तमंचे, कारतूस, बाइक और लूट की रकम बरामद हुई है।

विज्ञापन


इंदिरा नगर थाना क्षेत्र में खुर्रम नगर चौराहे पर ममता जायसवाल की अंग्रेजी शराब की दुकान है। रविवार रात करीब 8:30 बजे बाइक सवार दो बदमाश दुकान के सेल्समैन से तमंचे के बल पर नकदी लूट कर भाग गए। दुकान के सेल्समैन ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। इस पर पुलिस टीम ने बदमाशों की तलाश में घेराबंदी शुरू की। कुछ देर बाद ही पिकनिक स्पॉट के जंगल में पुलिस ने बदमाशों को घेर लिया। 
विज्ञापन


इस पर बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की जिसमें अनिकेत नाम का बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया जबकि उसके दूसरे साथी  शुभम को भी दबोच लिया गया। इंदिरानगर इंस्पेक्टर अजय प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि मुठभेड़ में घायल अनिकेत को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि अनिकेत वजीरगंज इलाके का रहने वाला है जबकि शुभम बाराबंकी के मसौली का रहने वाला है और यहां तकरोही में किराए के मकान में रहता है। आरोपियों के पास से दो तमंचे करतूस, बाइक व लूट की रकम बरामद हो गई है। पूछताछ कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed