फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   encounter in barabanki in 24 hours.

बाराबंकी में 24 घंटे में दूसरी मुठभेड़, दो बदमाश गिरफ्तार, सिपाही घायल

Sun, 08 Jul 2018 09:24 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी Updated Sun, 08 Jul 2018 09:24 PM IST
विज्ञापन
encounter in barabanki in 24 hours.
पकड़े गए बदमाश वसीम (लाल शर्ट में) व शाकिर अली। - फोटो : amar ujala

24 घंटे के अंतराल में बाराबंकी पुलिस व बदमाशों के बीच शनिवार रात दूसरी मुठभेड़ हुई। हैदरगढ़ पुलिस की मुठभेड़ में दो बदमाश गोली लगने से घायल हुए हैं। मुठभेड़ के दौरान सिपाही ध्रुवराज गौतम भी गोली लगने से जख्मी हो गए। बदमाशों के पास रायबरेली जिले से चोरी की एक बाइक, तमंचा व कारतूस बरामद हुए हैं।

विज्ञापन


घायल बदमाश अमेठी जिले के थाना सेमरौता के ग्राम तिवारीगंज निवासी वसीम व इसी जिले के थाना शिवगढ़ के कुम्हरावां निवासी शाकिर अली बताए जाते हैं। दोनों पर 25-25 सौ रुपए का इनाम घोषित था। कोतवाल हैदरगढ़ परशुराम ओझा ने बताया कि शनिवार रात गश्त के दौरान रोके जाने पर बाइक सवार दो बदमाश तेजी से भागने लगे।
विज्ञापन


इस दौरान औसानेश्वर रोड पर मुड़ने के दौरान अपने को पुलिस से घिरता देखकर बदमाशों ने बाइक छोड़ दी व पुलिस बल पर फायर कर दिया। बदमाशों की गोली लगने से सिपाही ध्रुवराज गौतम घायल हो गए। पुलिस की जवाबी फायरिंग से पैर में गोली लगने पर वसीम गिर गया जबकि शाकिर भागने लगा, जिसे पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने घायल ध्रुवराज व बदमाश वसीम को तत्काल सीएचसी में भर्ती कराया जहां से वसीम को रेफर कर दिया है। पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ की सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी अशोक कुमार मौके पर पहुंचे और मामले की जांच पड़ताल की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed