{"_id":"6236a0dddff729261c05b99c","slug":"encounter-between-ghazipur-police-and-miscreants-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ: पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो गिरफ्तार, पुलिस टीम को 20 हजार रुपये का ईनाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ: पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो गिरफ्तार, पुलिस टीम को 20 हजार रुपये का ईनाम
Sun, 20 Mar 2022 01:43 PM IST
शाहरुख खान
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 20 Mar 2022 01:43 PM IST
सार
पॉलिटेक्निक चौराहे के पास चेकिंग के दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर गोली चला दी। जवाबी फायरिंग एक बदमाश के पैर में गोली लगी।
विज्ञापन
लखनऊ में पुलिस मुठभेड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखनऊ के पॉलिटेक्निक चौराहे के पास शनिवार देर रात वाहन चेकिंग के दौरान बाइक सवार दो बदमाश पुलिस टीम के रोकने पर फायरिंग कर भागने लगे। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। जबकि दूसरे को दौड़ा कर दबोच लिया गया। पूछताछ में पता चला कि दोनों आरोपियों ने गुरुवार को गाजीपुर थाना क्षेत्र में किराना व्यापारी से असलहे के बल पर 25 हजार रुपए लूटे थे।
विज्ञापन
एडीसीपी उत्तरी प्राची सिंह ने बताया कि पॉलिटेक्निक चौराहे के पास गुरुवार रात करीब 2:45 बजे पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी। उधर से गुजरे बाइक सवार दो युवक गाड़ी मोड़कर भागने लगे। शक होने पर पुलिस टीम ने रोकने का प्रयास किया तो बाइक पर पीछे बैठे बदमाश ने फायरिंग कर दी। इस पर पुलिस टीम ने भी जवाबी फायरिंग की तो दाहिने पैर में गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया। जबकि उसके साथी को भी दौड़ाकर दबोच लिया गया। एडीसीपी प्राची सिंह ने बताया कि जिस बदमाश के पैर में गोली लगी है उसका नाम नसीम उर्फ फिरोज उर्फ नदीम है। जबकि दूसरा बदमाश आसिफ है। घायल बदमाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
गाजीपुर इंस्पेक्टर रामेश्वर कुमार ने बताया कि यह दोनों बदमाश गोंडा जिले के रहने वाले हैं। गोंडा के विभिन्न थानों में इनके खिलाफ कई मुकदमे दर्ज होने की जानकारी मिली है। इन्हीं बदमाशों ने गुरुवार को लेखराज मार्केट के पास किराना व्यापारी अमित जैन से तमंचे के बल पर 25 हजार रूपए लूटे थे। यह वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई थी जिसकी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश की जा रही थी।
विज्ञापन
मुठभेड़ में दो बदमाशों को दबोचने वाली पुलिस टीम को पुलिस कमिश्नर ध्रुव कांत ठाकुर ने 20 हजार रुपए पुरस्कार दिया है।