फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Employment fair tomorrow at Aliganj ITI

Lucknow News: अलीगंज आईटीआई में रोजगार मेला कल

Tue, 09 Jun 2026 02:42 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
Employment fair tomorrow at Aliganj ITI
अलीगंज आईटीआई में रोजगार मेला कल
लखनऊ। युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए अलीगंज स्थित राजकीय आईटीआई परिसर में 10 जून को विशेष रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इसमें मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड गुजरात स्थित अपने नए प्लांट के लिए 300 युवाओं का चयन करेगी। कंपनी और सेवायोजन विभाग के बीच हुए तीन वर्ष के अनुबंध के तहत चयन प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
विज्ञापन

जिला सेवायोजन अधिकारी प्रज्ञा त्रिपाठी ने बताया कि रोजगार मेले में मारुति सुजुकी की ओर से 10वीं के साथ आईटीआई उत्तीर्ण युवाओं का चयन किया जाएगा। चयन प्रक्रिया दो स्तरों पर होगी। पहले चरण में 36 माह की अस्थायी नौकरी के लिए तथा दूसरे चरण में अप्रेंटिसशिप के लिए अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि अस्थायी नौकरी के लिए चयनित युवाओं को सीटीसी के साथ 28 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा, जबकि अप्रेंटिसशिप के लिए 21 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय मिलेगा। चयनित अभ्यर्थियों को कंपनी की ओर से भोजन, छात्रावास, वर्दी, सुरक्षा कवच तथा अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेवायोजन अधिकारी के अनुसार रोजगार मेले में प्रतिभाग करने के इच्छुक अभ्यर्थी रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीकरण कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी अपनी सीवी की प्रतियों और मूल शैक्षिक प्रमाण-पत्रों के साथ सीधे मेले में शामिल हो सकेंगे। मेले में प्रतिभाग के लिए अभ्यर्थियों की आयु 18 से 26 वर्ष के बीच तथा न्यूनतम शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल एवं आईटीआई उत्तीर्ण होना आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed