फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Employees will do andolan if memorendum of old pension not issued.

UP: पुरानी पेंशन के लिए जल्द मेमोरेंडम जारी नहीं हुआ तो होगा आंदोलन, कर्मचारियों ने दी चेतावनी

Mon, 18 Dec 2023 11:32 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 18 Dec 2023 11:32 AM IST
सार

यूपी में कर्मचारी संगठनों ने चेतावनी दी है कि अगर केन्द्रीय मेमोरेंडम के अनुक्रम में पुरानी पेंशन को लेकर आदेश जारी नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा।

विज्ञापन
Employees will do andolan if memorendum of old pension not issued.
पुरानी पेंशन विसंगति समाधान संघर्ष समिति मोर्चा की बैठक में शामिल सदस्य। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश में भी केन्द्रीय मेमोरेंडम के अनुक्रम में पुरानी पेंशन को लेकर आदेश जारी कराने की मांग कर्मचारी संगठनों ने की है। ऐसा न होने पर जनवरी से आंदोलन की चेतावनी दी गई है। पुरानी पेंशन विसंगति समाधान संघर्ष मोर्चा की ओर से रविवार को दारुलशफा विधायक निवास के कामन हाल में आयोजित बैठक में ये निर्णय लिया गया।

विज्ञापन


बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश संयोजक तारकेश्वर शाही ने कहा कि केंद्र सरकार के पेंशन निदेशालय की ओर से जारी मेमोरेंडम तीन मार्च 2023 के क्रम में प्रदेश सरकार भी आदेश जारी करे। यदि जनवरी में मेमोरेंडम नहीं जारी हुआ तो आंदोलन की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी को साधने के लिए BJP ने बनाया ये प्लान, विष्णु, मोहन और भजन के जरिए बनाई खास रणनीति
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - खून से भगत सिंह की फोटो पर टीका करता था सागर, मां की ये बातें सुन पुलिसवाले हैरान


प्रदेश संयोजक मनोज राय, प्रदेश संयोजक विनय कुमार सिंह और प्रदेश संयोजक आशुतोष मिश्रा ने कहा कि सभी को संगठित होकर संघर्ष के लिए तैयार रहना होगा। बैठक में प्रदेश संयोजक अनंत सिंह, त्रिपुरारी दूबे, निशा सिंह, सुधीर कुमार, अजय सिंह, प्रेम नारायण चौरसिया, शहनवाज खान, पद्माकर सिंह, तोहिना गुप्ता, नीलिमा समेत कई मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed