फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Employees who work in night shift will stay in their units.

कोविड संक्रमण: नाइट शिफ्ट के कर्मचारी इकाइयों में करेंगे रात्रि विश्राम, उद्यमियों ने किए इंतजाम

Sun, 11 Apr 2021 11:50 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 11 Apr 2021 11:50 AM IST
सार

  • जो कर्मचारी घर जाना चाहेगा उसको थोड़ा पहले छुट्टी दे दी जाएगी। इससे नाइट कर्फ्यू का औद्योगिक इकाइयों पर असर नहीं पड़ेगा।
  • प्रशासन द्वारा नाइट कर्फ्यू लागू किए जाने से औद्योगिक इकाइयां में नाइट का उत्पादन बंद नहीं हुआ है।
  • नाइट कर्फ्यू लागू होने के बाद से कर्मचारियों ने दो महीने का अवकाश और वेतन एडवांस में देने की एप्लीकेशन देनी शुरू कर दी है।
  • कर्मचारी पूर्व लॉकडाउन के दौरान जारी किए गए कोविड-19 पास लेकर आवागमन करने लगे हैं।

विज्ञापन
Employees who work in night shift will stay in their units.
एक फैक्टरी में नाइट शिफ्ट में काम करते कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जो औद्योगिक इकाइयां 24 घंटे माल का उत्पादन करती हैं, उनके कर्मचारी नाइट शिफ्ट में इकाई में ही रात्रि विश्राम करेंगे। उद्यमियों ने इसके इंतजाम कर दिए हैं। वहीं, जो कर्मचारी घर जाना चाहेगा उसको थोड़ा पहले छुट्टी दे दी जाएगी। इससे नाइट कर्फ्यू का औद्योगिक इकाइयों पर असर नहीं पड़ेगा।

विज्ञापन


इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन लखनऊ चैप्टर के चेयरमैन अवधेश अग्रवाल ने बताया कि प्रशासन द्वारा नाइट कर्फ्यू लागू किए जाने से औद्योगिक इकाइयां में नाइट का उत्पादन बंद नहीं हुआ है। बल्कि नाइट ड्यूटी में छूटने वाले कर्मचारियों को औद्योगिक इकाई में ही रात्रि विश्राम का इंतजाम किया गया है। रात नौ बजे से ड्यूटी पर आने वाले कर्मचारियों को आठ बजे बुलाया जाने लगा है।
विज्ञापन


कर्मचारी दो माह की मांगने लगे छुट्टी
अवधेश अग्रवाल ने बताया कि नाइट कर्फ्यू लागू होने के बाद से कर्मचारियों ने दो महीने का अवकाश और वेतन एडवांस में देने की एप्लीकेशन देनी शुरू कर दी है। लेकिन इन्हें सुविधा और सुरक्षा का आश्वासन दिया जा रहा है। उनका कहना है कि मुश्किल से इंडस्ट्री में कर्मचारियों की कमी दूर हुई है। यदि फिर से पलायन कर गए तो उत्पादन प्रभावित हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुराने कोविड पास लेकर चल रहे कर्मचारी

अमौसी इंडस्ट्रियल एरिया के उद्यमी रजत मेहरोत्रा ने बताया कि कर्मचारी पूर्व लॉकडाउन के दौरान जारी किए गए कोविड-19 पास लेकर आवागमन करने लगे हैं। अधिकतर कर्मचारी औद्योगिक क्षेत्र के आसपास ही निवास करते हैं। लोकल पुलिस का भी सहयोग मिल रहा है।

नाइट में चल रही रोलिंग मिल
सरोजिनी नगर औद्योगिक क्षेत्र स्थित रोलिंग मिल के मुखिया शिव शंकर अवस्थी ने बताया कि नाइट कर्फ्यू से रोलिंग मिल के उत्पादन पर कोई फर्क नहीं पड़ा है। रात नौ बजे ड्यूटी से छूटने वाले कर्मचारियों को रात आठ बजे छोड़ दिया जाता है। साथ ही रात नौ बजे आने वाले कर्मचारियों को आठ बजे बुलाया जाने लगा है। नाइट ड्यूटी वाले कर्मचारी सुबह छह घर जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed