{"_id":"62258a50790e7a57c10a14c0","slug":"employees-who-died-during-election-duty-family-will-get-15-lakh-rupees","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: चुनाव ड्यूटी के दौरान जान गंवाने वाले कर्मियों के परिजनों को विशेष मुआवजा, 15 लाख और असाधारण पेंशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: चुनाव ड्यूटी के दौरान जान गंवाने वाले कर्मियों के परिजनों को विशेष मुआवजा, 15 लाख और असाधारण पेंशन
Mon, 07 Mar 2022 10:00 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 07 Mar 2022 10:00 AM IST
सार
यूपी चुनाव में अब तक करीब आधा दर्जन से अधिक कर्मियों की जान जा चुकी है। प्रदेश सरकार ने इन कर्मियों के परिजनों को 15 लाख रुपये और असाधारण पेंशन देने का एलान किया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
चुनाव ड्यूटी के दौरान जान गंवाने वाले मतदान कर्मियों की मौत पर विशेष मुआवजा दिया जाएगा। आयोग के एक अधिकारी ने बताया कि कर्मी की हादसे या सामान्य मौत पर संबंधित के परिजन को 15 लाख रुपये और असाधारण पेंशन दिया जाएगा।
विज्ञापन
यदि किसी की मौत कोरोना के कारण, हिंसा, रोड माइन ब्लास्ट, या किसी हथियार से हुए हमले में होती है तो परिजन को 30 लाख रुपये दिए जाएंगे।
इस बार के चुनाव ड्यूटी के दौरान अब तक आधा दर्जन से अधिक मतदान कर्मियों की मौत हो चुकी है। बस्ती में सड़क हादसे में केंद्रीय अर्द्धसैनिक बल के तीन जवान की जान गई।
विज्ञापन
इसी तरह सोनभद्र में चुनाव ड्यूटी पर पुलिस जवानों को लेकर जा रही बस खाई में गिर गई। इसमें एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई। औरैय्या में भी एक सिपाही की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। एक अन्य मतदान कर्मी की मौत बरेली में हुए सड़क हादसे में हुई।
विज्ञापन