फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   employees of tamasha club beaten a family in lucknow

लखनऊ के तमाशा क्लब में पार्टी मना रहे परिवार को लोहे की रॉड से पीटा, आईं गंभीर चोटें

Sat, 15 Dec 2018 01:46 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 15 Dec 2018 01:46 PM IST
विज्ञापन
employees of tamasha club beaten a family in lucknow
डेमो
लखनऊ में विभूतिखंड के वेव मॉल स्थित तमाशा क्लब में बृहस्पतिवार देर रात बर्थ डे पार्टी मनाने आए परिवार को स्टाफ के लोगों ने जमकर पीटा। नशे में धुत कर्मचारियों ने लोहे की रॉड, वाइपर और खाली बोतल व चाकू से वार कर पार्टी मना रहे महिलाओं और पुरुषों पर धावा बोल दिया।
विज्ञापन


पीड़ित परिवार ने प्राथमिकी दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने छह कर्मचारियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक डीके उपाध्याय ने बताया कि अमीनाबाद के बीएन वर्मा रोड स्थित जमीर मेंसन में रहने वाले तुषार रोहिरा परिवारीजनों के साथ बर्थ-डे पार्टी मनाने तमाशा क्लब गए थे।
विज्ञापन


क्लब मान सिंह ने बुक कराया था। रात करीब एक बजे खाना खाने के बाद नाच-गाने का कार्यक्रम चल रहा था तभी वेटर पार्टी का बिल लेकर आ गया। बिल 30250 रुपये का था। पुलिस ने बताया कि तुषार ने 30 हजार रुपये वेटर को दे दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने 250 रुपये और मांगे तो तुषार ने मना कर दिया। इसे लेकर बीच कहासुनी होने लगी। वेटर का कहना था कि अगर वह पूरा बिल नहीं चुकाएंगे तो शेष रकम उसके वेतन से काट ली जाएगी। इससे नाराज तुषार ने वेटर को थप्पड़ मार दिया। कर्मचारी ने शिकायत की तो क्लब का स्टाफ एकत्र हो गया।

क्लब संचालक ने भी दी तहरीर, लगाया लूट का आरोप

employees of tamasha club beaten a family in lucknow
सबने मिलकर तुषार व उसके परिवारीजनों को घेर लिया और गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। लोहे की रॉड, वाइपर, खाली बोतलों और चाकू से वार किए, जिसमें मानवेंद्र सिंह, उनकी पत्नी नेहा सिंह और तुषार को काफी चोटें आईं।

तमाशा क्लब के संचालक मनीष श्रीवास्तव ने भी विभूतिखंड थाना को तहरीर दी, हालांकि उनकी तरफ से प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई। मनीष का आरोप है कि पार्टी में आए लोगों ने बिल को लेकर झगड़ा किया और कर्मचारी अखिलेश मिश्रा, गौरव नेगी, सूरज, रंजीत, शालू, केशव, अजय रावत, अभिषेक श्रीवास्तव को बुरी तरह से मारा। उन्होंने पार्टी करने आए लोगों पर 50000 रुपये लूटने पर का भी आरोप लगाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed