फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   employee of R. SONS company arrested

करोड़ों की ठगी करने वाली कंपनी आर संस की कर्मचारी गिरफ्तार

Thu, 18 Nov 2021 01:48 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
employee of R. SONS company arrested
लखनऊ। करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी कर फरार कंपनी आर संस इंफ्रा लैंड डवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड की कर्मचारी और 25 हजार रुपये की इनामी शिखा श्रीवास्तव को गोमती नगर थाने की पुलिस ने बुधवार को खरगापुर से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पटेलनगर, बरखेरवा, लखीमपुर खीरी निवासी अंकुर श्रीवास्तव व उसकी पत्नी शिखा श्रीवास्तव आर संस कंपनी में नौकरी करते थे। दोनों ने लोगों को आसान किश्तों पर सस्ते प्लॉट दिलाने का झांसा देकर करोड़ों रुपये हड़पे थे। कंपनी के भागने पर संचालकों व अन्य स्टाफ के साथ शिखा पर भी गोमती नगर थाने में धोखाधड़ी के 17 मुकदमे दर्ज हुए थे। करीब दो साल से वह फरार थी। शिखा की गिरफ्तारी पर डीसीपी (पूर्वी) ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
विज्ञापन

एसीपी गोमती नगर श्वेता श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस टीम ने बुधवार को गोमती नगर विस्तार के खरगापुर स्थित विरासत पैलेस से आरोपी शिखा श्रीवास्तव को गिरफ्तार किया है। वह खरगापुर के विरासत अपार्टमेंट में रह रही थी। उसके पास से मोबाइल, लैपटॉप व कार बरामद हुई है। शिखा को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed